aaj ka Itihas

History of 14 January (14 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

Aaj-ka-Itihas

aaj ka Itihas

History of 14 January- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1758: इंग्लैंड के राजा ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार दिया।

1760: फ्रांसीसी जनरल लेली ने पुडुचेरी अंग्रेज़ों को सौंप दिया।

1784: अमेरीकी स्वतंत्रता संग्राम में विजय के बाद सरकार ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की।

1809: नेपोलियन बोनापार्ट के विरुद्ध इंग्लैंड और स्पेन ने गठबंधन किया।

1867: पेरू ने स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

1907: जमैका में आए भूकंप से किंगस्टन शहर बरबाद हो गया और एक हजार से अधिक लोग मारे गए।

1918: फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।

1950: ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार बनायी।

1982: भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

1985: हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

1986: ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों के बाद पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।

1989: इलाहाबाद में बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाला कुम्भ मेला शुरु हुआ।

1992: इज़रायल ने जॉर्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।

1994: यूक्रेन, रूस तथा अमेरिका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने का समझौता हुआ।

1998: पाकिस्तान में अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ की दुर्घटना में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।

1999: बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2001: अल साल्वाडोर में आए भूकम्प में 234 लोग मारे गये।

2007: नेपाल में अंतरिम संविधान स्वीकार किया गया।

2010 : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के समीपवर्ती क्रैनबर्न में नानकसर ताथ गुरुद्वारे की चारदीवारी के अंदर बन रही एक इमारत आग लगा देने के कारण क्षतीग्रस्त हो गई।

2010 : मुम्बई के आयकर विभाग ने स्वयं को चैरिटी संगठन बताकर कर अदायगी से अबतक बचने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को व्यवसायी संगठन माना तथा कर और जुर्माने के रूप में 120 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया।

2017 : पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का निधन

यह भी पढ़ें:

History of 13 January (13 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 12 January (12 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)