aaj ka itihas
BREAKING
दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, VIDEO खौफनाक; देखते ही देखते चंद सेकेंड में मलबा बनी, दहशत में आए लोग, मौके पर थी पुलिस हर 5 साल में 5 मिनट निकाल लें; CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वोट डालने को लेकर लोगों से की यह अपील, कहा- मैं हमेशा चिंतित रहा VIDEO यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित; 10th में 89.55% और 12th में 82.60% स्टूडेंट्स पास, यहां टॉपर्स लिस्ट देखें BJP में शामिल हुए तजिंदर सिंह बिट्टू; सुबह ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया, पंजाब के सीनियर नेता, जॉइनिंग के बाद छोड़ी हुई पार्टी पर क्या कहा जेल में ही रहेंगे मनीष सिसोदिया, अभी राहत नहीं; जमानत पर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, अब इस तारीख पर निगाहें

History of 12 February (12 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

Itihas2

History of 12 February

History of 12 February- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1742 - मराठा राजनीतिज्ञ बालाजी जनार्दन भानु उर्फ नाना फडणवीस का जन्म।

1762 - ब्रिटिश नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।

1771 - गुस्टाव तृतीय स्वीडन के राजा बने।

1809 - अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म।

1818 - दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।

1824 - प्रसिद्ध दार्शनिक दयानंद सरस्वती का जन्म।

1855 - अमेरिका में मिशीगन विश्वविद्यालय की स्थापना।

1871 - ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद एवं भारत में समाज सुधार का काम करने चार्ल्स एफ. एंड्रयूज का इंग्लैंड में जन्म।

1912 - चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।

1920 - हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्राण का जन्म।

1922 - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति काे असहयोग आन्दोलन समाप्त करने के लिए मनाया।

1925 - उत्तरी यूरोप में बाल्टिक सागर के तट पर बसे देश एस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।

1928 - गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह करने की घोषणा की।

1938 - जर्मनी की सेना ऑस्ट्रिया में घुसी।

1953 - सोवियत संघ (अब रूस) ने इजरायल से कूटनीतिक संबंध तोड़े।

1975 - भारत ने खुद को चेचक मुक्त देश घोषित किया।

1979 - ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।

1994 - नेशनल गैलरी ऑफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग 'द स्क्रीम' चोरी हुई।

1998 - हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता ओम प्रकाश का निधन।

1999 - अमेरिकी सीनेट में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव गिरा।

2002 - ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हो गयी।

2009 - प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने डीलिट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की।

2010 - कनाडा के वैंकूवर में 21वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू हुए।

2013 - उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

यह भी पढ़ें:

History of 11 February (11 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 10 February (10 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)