aaj ka Itihas

History of 06 January (06 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

01-Aaj-Ka-Rashifal1

aaj ka Itihas

History of 06 January- आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1066- नॉर्मन विजय से पहले हेरोल्ड गॉडविंसन को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।

1316- खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन।

1322- स्टीफन डेंकस्की सर्बिया का राजा बना।

1449- कॉन्सटेंटाइन इलेवन पैलियोलोस को बीजान्टिन-रोमन सम्राट का राजा बनाया गया।

1664- छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।

1824- फ्रांसीसी लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म।

1832- उन्मूलनवादी विलियम लॉयड गैरीसन ने न्यू इंग्लैंड विरोधी गुलामता समाज की स्थापना की।

1838- एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने पहली बार दुनिया के सामने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया।

1885- आधुनिक भारत के प्रसिद्ध हिंदी कवि और लेखक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन।

1899- लॉर्ड कर्जन को भारत का वायसराय बनाया गया।

1907- रोम में पहली मोंटेसरी स्कूल और डेय केयर सेंटर की शुरुआत हुई।

1912- एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।

1919- अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोजवेल्ट का निधन।

1928- चार्ली चैपलिन की मूक कॉमेडी फिल्म ‘द सर्कस’ का प्रीमियर न्यूयॉर्क शहर में स्ट्रैंड थिएटर में हुआ।

1932- यूसुफ लियोनस ऑस्ट्रेलिया के 10 वें प्रधानमंत्री बने।

1947- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।

1950- ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता दी।

1955- मिस्टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का जन्म।

1959- भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव का जन्म।

1967- संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान (ए.आर.रहमान) का जन्‍म।

1989- इंदिरा गांधी की हत्या के दोषी सतवंत सिंह और केहर सिंह फांसी दी गई।

2014- जेनेट येलेन अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनीं।

2016- उत्तर कोरिया ने सफलतापूर्वक एक थर्मोन्यूक्लियर हथियार का परीक्षण किया।

2017- बॉलीवुड अभिनेता ओमपुरी का निधन।

यह भी पढ़ें:

History of 05 January (05 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 04 January (04 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाये)