aaj ka itihas

History of 03 November 2023 (03 नवंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas1

History of 03 November 2023

History of 03  November : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1394 - फ्रांस के सम्राट चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से बाहर खदेड़ दिया।

1493 - क्रिस्टोफर कोलंबस ने डोमिनिका द्वीप की खोज की।

1618 - छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म।

1655 - इंग्लैंड और फ्रांस ने सैन्य और आर्थिक समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

1762 - ब्रिटेन और स्पेन के बीच पेरिस की संधि हुई।

1796 - जॉन एडम्स अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गये।

1857 - नानाराव की मथुरा स्थित संपत्ति को ध्वस्त करने का आदेश।

1869 - कनाडा में हैमिल्टन फुटबॉल क्लब अस्तित्व में आया।

1903 - पनामा को कोलंबिया से आजादी मिली।

1911 - लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरुआत की।

1933 - अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नावजे गए अमर्त्य सेन का जन्मदिन।

1938 - ‘असम हिन्दी प्रचार समिति’ नामक एक संस्था कायम की गई।

1948 - भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला भाषण दिया।

1957 – सोवियत संघ ने लाइका नाम की कुतिया को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंची वह पहली जीवित प्राणी थी।

1958 - तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1962 - चीन के हमले के मद्देनजर भारत में गोल्ड बॉन्ड स्कीम की घोषणा की गयी।

1984 - भारत में सिख विरोधी दंगों में तीन हजार से ज्यादा लोगों की मौत।

1988 - वायु सेना ने आगरा से एक पैराशूट बटालियन समूह को लिया।

1992 – राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।

1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलन कुआलालम्पुर में प्रारम्भ।

2000 - भारत सरकार द्वारा डायरेक्ट टू होम प्रसारण सेवा सभी के लिये शुरू की गयी

2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।

2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।

2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।

2004 – अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया।

2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।

2007 - पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ ने संविधान को रद्द कर और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हटाकर आपातकाल की घोषणा की।

2008 - यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।

2011 - फ्रांस के कैन्स में जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें यूरोजोन ऋण संकट पर चर्चा की गई।

2014 - अमेरिका में आतंकवादी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर गिराये जाने के 13 साल बाद उसी जगह पर एक वर्ल्ड ट्रेड सेंटर खोला गया।
 

यह भी पढ़ें:

History of 02 November 2023 (02 नवंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 01 November 2023 (01 नवंबर, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये