aaj ka itihas

History of 02 June 2023 (02 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

Itihas

History of 02 June 2023

History of 02 June: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1780 – कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।

1851 – अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।

1896 – जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिए आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।

1908 – माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।

1909 – एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए।

1947 – लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।

1953- ब्रिटिश राजगद्दी पर महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की ताजपोशी।

1966 – अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।

1974 – अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।

1979- पोप का ओहदा संभालने के बाद पोप जॉन पॉल द्वितीय पहली बार अपनी मातृभूमि पोलैंड लौटे। यह किसी भी सर्वोच्च रोमन कैथोलिक धार्मिक गुरू की पहली पोलैंड यात्रा थी।

1983 – अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत ।

1988 – बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता एवं शोमैन राज कपूर का निधन।

1994 – उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।

1996- उक्रेन अपने अंतिम परमाणु युद्धास्त्र रूस को सौंपने के साथ ही परमाणु मुक्त देश बना।

2000- पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत ने नवाज शरीफ़ के आजीवन कारावास को मृत्युदंड में बदलने संबंधी याचिका स्वीकार की।

2003- म्यांमार की जनतांत्रिक नेता आन सांग सू ची की गिरफ़्तारी के बाद देश की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद।

2006- अमेरिका ने दाऊद इब्राहीम तथा उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा।

2012 – मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

2014 – तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।

यह भी पढ़ें:

History of 01 June 2023 (01 जून, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)

यह भी पढ़ें:

History of 31 May 2023 (31 मई, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये)