कुल्लू में बादल फटने से भारी तबाही, गड़सा नाले में आई बाढ़ से 10 पुल बह गए

1000031578

Massive devastation in Kullu due to a cloudburst

कुल्लू। Massive devastation in Kullu due to a cloudburst, हिमाचल प्रदेश में मानसून असर दिखाने लगा है। जिला कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। गड़सा घाटी के शिलागढ़ व मनिहार में बादल फटने से गड़सा नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ में 10 छोटे पुल बह गए। बाढ़ आने की भनक लगते ही लोगों ने तुरंत एक-दूसरे को सूचित किया। नाले के साथ रहने वाले लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर निकल गए।

नाले में आई भारी बाढ़ के कारण पानी के साथ मलबा और पेड़ भी उखड़कर आ गए। नाले में बाढ़ आने से लगभग 10 पुलिया बह गईं। इस कारण लोगों की आवाजाही ठप हो गई है। 

स्कूल व अस्पताल जाने में मुश्किल

बाढ़ आने से कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन पुलिया बह जाने से कई घरों का संपर्क मुख्य मार्ग से पूरी तरह कट गया है। जिस कारण ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने आने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कतें आएंगी।

दहशत में रातभर जागते रहे लोग

स्थानीय निवासी बंता देवी, रोहित, महेंद्र व राजू ने बताया कि गड़सा घाटी में बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ गया। नाले में बाढ़ आने के कारण वे दहशत में पूरी रात जागते रहे।

प्रशासन ने जारी की एडवायजरी

प्रशासन ने नाले के आसपास रहने वाले लोगों को निर्देश जारी किए हैं कि नदी-नालों से दूर रहें और अपने मवेशियों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें। फिलहाल इस घटना में किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

गड़सा नाले में आई बाढ़ के कारण जानी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने मौके का निरीक्षण करने के लिए टीम को भेज दिया है। हालांकि इस बाढ़ से कुछेक गांव को जोड़ने वाली पुलिया बह गई हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने का आग्रह किया है।
-निशांत ठाकुर, एसडीएम, कुल्लू।