Himachal Vidhan Sabha Chunav Result 2022

हिमाचल चुनाव रिजल्ट; BJP की पहली जीत, मंडी जिले की इस सीट पर किया कब्जा, देखें ताजा आंकड़े

Himachal Vidhan Sabha Chunav Result 2022

Himachal Vidhan Sabha Chunav Result 2022

Himachal Vidhan Sabha Chunav Result 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजों के बीच से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए पहली खुशखबरी आई है| पार्टी ने मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर अपनी जीत दर्ज कर ली है| इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार राकेश कुमार ने कांग्रेस के सोहन लाल को 8125 वोटों के अंतर से हराया है|

Himachal Vidhan Sabha Chunav Result 2022
बीजेपी के उम्मीदवार राकेश कुमार
Himachal Vidhan Sabha Chunav Result 2022
Himachal Vidhan Sabha Chunav Result 2022

फिलहाल, भले ही बीजेपी ने यह सीट जीत ली हो लेकिन हिमाचल की सत्ता में उसके दोबारा आने के चांस नहीं दिख रहे हैं| क्योंकि अबतक सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है| नतीजों (Himachal Election Result 2022) की ताजा तस्वीर पर नजर डालें तो कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए 38 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि भाजपा  इस एक सीट पर जीत दर्ज़ के साथ 26 सीटों पर आगे चल रही है।

12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव हुआ था

बतादें कि, हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई थी| हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें है। जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|