Himachal Pradesh breaks record 1 crore tourists visit in 6 months

हिमाचल में पर्यटकों की आमद ने तोड़ा रिकॉर्ड, 6 महीने में संख्या 1 करोड़ के पार

Himachal Pradesh breaks record 1 crore tourists visit in 6 months

Himachal Pradesh breaks record 1 crore tourists visit in 6 months

शिमला: पर्यटन की बात हो और हिमाचल प्रदेश न आए ऐसा हो ही नहीं सकता। हिमाचल में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। कोरोना काल में पर्यटन क्षेत्र पर भी भारी मार पड़ी है। जिसके बाद इस साल के शुरुआती 6 महीनों में हिमाचल आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है।

साल 2023 के पहले 6 महीनों के दौरान 1 करोड़ से ज्यादा पर्यटक हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रांतीय सरकार के पर्यटन बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों को दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार शुरू से ही राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष जून तक राज्य में पर्यटकों की कुल संख्या 1.06 करोड़ है, जिसमें 99,78,504 भारतीय और 28,239 विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

पिछले दशक के आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना काल में साल 2020 और 2021 को छोड़ दें तो हर साल औसतन डेढ़ लाख पर्यटक हिमाचल आए। सरकार ने इस साल हिमाचल आने वाले पर्यटकों की संख्या 2 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया था।