Himachal CM Name Announcement: देखें किसके नाम पर कांग्रेस हाईकमान की मुहर? पार्टी का फॉर्म्युला तैयार

Himachal CM Name Announcement; देखें किसके नाम पर कांग्रेस हाईकमान की मुहर? पार्टी का फॉर्म्युला तैयार

Himachal CM Name Announcement

Himachal CM Name Announcement

Himachal CM Name Announcement: हिमाचल में कौन बनेगा अगला मुख्यमंत्री? इसके जवाब में कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर विचार किया है| रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम हिमाचल प्रदेश में अगले मुख्यमंत्री के तौर पर लगभग तय हो गया है। बस इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है| जो कि कुछ देर बाद विधायक दल की बैठक में हो जाएगी|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हिमाचल सीएम रेस से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह बाहर हो गईं हैं| कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को हिमाचल का डेप्युटी सीएम बनाने पर विचार किया है| वहीं, सीएम की रेस में दावेदारी करने वाले मुकेश अग्निहोत्री को भी डेप्युटी सीएम बनाया जा सकता है|

मैं सिर्फ कार्यकर्ता, सीएम बनने की नहीं सोची

वहीं, हिमाचल सीएम की रेस में दावेदारी को लेकर सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस दौड़ में खुद को शामिल नहीं समझा और न वह आगे समझते हैं| वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता हैं जो कि सिर्फ और सिर्फ पार्टी की विचारधारा और उससे जुड़कर अपना काम कर रहे हैं| उन्होंने कभी किसी पद की इच्छा नहीं की।

सुक्खू ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया और पार्टी के आदेश का पालन करना उनका कर्तव्य है| वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सभी लोगों के बीच सद्भाव बनाकर आगे बढ़ रही है।