हिमाचल में AAP नेता के ट्वीट्स से बवाल: खालिस्तान के पक्ष में बयानबाजी की, फिर पार्टी का भी आया ये बयान

हिमाचल में AAP नेता के ट्वीट्स से बवाल: खालिस्तान के पक्ष में बयानबाजी की, फिर पार्टी का भी आया ये बयान

Himachal AAP leader Khalistani statement

Himachal News

Himachal News : एक तरफ जहां कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल पर खालिस्तान से संबंध के आरोप लगा रखे हैं तो वहीं अब हिमाचल में पार्टी के एक नेता ने इस मुद्दे को और गरमा दिया है| दरअसल, हिमाचल आम आदमी पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह बेदी के खालिस्तान के पक्ष में ट्वीट्स ने बवाल पैदा कर दिया| हरप्रीत सिंह बेदी कहते हैं कि ''संविधान के मुताबिक, सिख खालिस्तान की मांग कर सकते हैं, फिर यह गलत कैसे है? इसके साथ ही हरप्रीत सिंह बेदी के खालिस्तान को लेकर और भी ट्वीट्स हैं| एक ट्वीट में वह खालिस्तान डॉलर भी दिखा रहे हैं|

पार्टी ने उठाया ये कदम...

इधर, जब हरप्रीत सिंह बेदी के इन ट्वीट्स पर आम आदमी पार्टी को घेरा जाने लगा तो पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए बेदी को पार्टी से बाहर निकाल दिया| हिमाचल आम आदमी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा - ''हरप्रीत सिंह बेदी द्वारा अपने ट्वीट में व्यक्त विचार आम आदमी पार्टी की विचारधारा के खिलाफ हैं और किसी भी तरह से पार्टी की राय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। आम आदमी पार्टी हमारे महान राष्ट्र की एकता और अखंडता में दृढ़ विश्वास रखती है और हमारे देश के खिलाफ कुछ भी लिखने वाले किसी को भी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी पदों से बर्खास्त करती है।''

बीजेपी हमलावर...

इधर, बीजेपी अब आम आदमी पार्टी पर लागतार हमलावर नजर आ रही है| हिमाचल बीजेपी ने ट्वीट करते हुए लिखा - ''आम आदमी पार्टी,  हिमाचल के सोशल मीडिया प्रमुख हरप्रीत सिंह बेदी के ट्वीट्स से AAP का देश विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।  हिमाचल की देशभक्त जनता ऐसी देश विरोधी पार्टी को कड़ा सबक सिखाने को तैयार है।'' वहीं, हिमाचल सोशल मीडिया हेड पुनीत शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा - ''आम आदमी पार्टी का देश विरोधी एजेंडा एक बार फिर उजागर हो गया है। AAP के हिमाचल प्रांत के सोशल मीडिया प्रमुख के ट्वीट्स से यह साबित हो गया है कि केजरीवाल खालिस्तानियों से मिले हुए हैं। वीरभूमि हिमाचल के देशभक्त नागरिक देश तोड़ने की बात करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।''

Himachal News
Caption