Heavy devastation in Chidgaon due to cloudburst, dhaba wrapped, three missing, vehicles washed away.
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बादल फटने से चिडगांव में भारी तबाही, लपेटे में आया ढाबा-तीन लापता, बही गाड़ियां

Heavy devastation in Chidgaon due to cloudburst, dhaba wrapped, three missing, vehicles washed away.

Heavy devastation in Chidgaon due to cloudburst, dhaba wrapped, three missing, vehicles washed away.

रोहड़ू:हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और लैंडस्लाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिमला जिला में रोहड़ू के तहत छौहारा विकास खंड की डिसवाणी पंचायत के लैला में आज सुबह ही बादल फटने से भारी तबाही हुई है। बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है और गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई है। इस घटना में तीन लोग लापता भी है। इसकी तलाश जारी है।

लापता लोगों की तलाश की जा रही

बताया जा रहा है कि जगोटी गांव निवासी रोशन लाल पत्नी भागा देवी लैला में ढाबा चलाते थे। उनका पोता कार्तिक भी उनके साथ लैला में ही था। बादल फटने के बाद लैला खड्ड में आए भारी फ्लड में उनका ढाबा बह गया। जिसके बाद से तीनों लापता है। पुलिस व प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ जेसीबी की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है ।