Haryana's 3 teams out of National Games, see what was the reason
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

नेशनल गेम्स से बाहर हुई हरियाणा की 3 टीमें, देखें क्या रहा कारण

Haryana's 3 teams out of National Games, see what was the reason

Haryana's 3 teams out of National Games, see what was the reason

चंडीगढ़। गुजरात के अहमदाबाद में चल रहे 36 वें नेशनल गेम्स में हरियाणा को बड़ा झटका लगा है। राज्य की कबड्‌डी, बास्केटबाल और खो-खो की एक-एक टीमें बाहर हो गई हैं। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि सरकार का इसमें कोई रोल नहीं है। फेडरेशनों की लड़ाई के कारण यह हुआ है। इनके विवाद अदालतों में विचाराधीन हैं।

तीनों टीमों के बाहर होने की वजह भी सामने आई है। खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा की कबड्डी, बास्केटबाल और खो-खो की एक-एक टीम को बाहर किया गया है। नेशनल गेम्स में उन टीमों को खिलाया गया है, जो नेशनल फेडरेशन से अप्रूव थीं। फेडरेशनों की लड़ाई के कारण टीमें अप्रूव नहीं हो पाईं और गेम से बाहर हो गई हैं।

हरियाणा में एक-एक खेल की कई-कई फेरडेशन बनी हुई हैं। इस कारण से फेडरेशनों में विवाद होता है। फेडरेशनों के कई मामले अलग-अलग जिलों की अदालतों में चल रहे हैं। इस कारण राज्य के कई खिलाड़ियों का भविष्य खराब हो रहा है। हालांकि सूबे के खेल मंत्री संदीप सिंह ने दावा किया है कि सरकार खिलाड़ियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है।

गुजरात में चल रहे 36वें नेशनल गेम्स में हरियाणा का जलवा लगातार बरकरार है। हरियाणा के खिलाड़ी हर खेल में मेडल जीत रहे हैं। अब तक गेम्स में हरियाणा 18 स्वर्ण पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। 2 अक्टूबर शाम साढ़े 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 18 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कांस्य पदक समेत कुल 39 पदक हैं।