हरियाणा में महिला ASI ने पुलिस की करवा दी थू-थू: कर रही थी ऐसा घिनौना काम, रंगे हाथ पकड़ी गई, देखें पूरा मामला

हरियाणा में महिला ASI ने पुलिस की करवा दी थू-थू: कर रही थी ऐसा घिनौना काम, रंगे हाथ पकड़ी गई, देखें पूरा मामला

Haryana woman ASI arrested for bribery

Haryana woman ASI arrested for bribery

Haryana woman ASI arrested for bribery : हरियाणा में एक बार फिर से एक महिला ASI ने पुलिस की थू-थू करवा दी है| इस महिला एएसआई के घिनौने काम से हरियाणा पुलिस का सिर शर्म से झुक गया है| दरअसल, पूरा मामला महिला एएसआई के लालच का है| बतादें कि, रेवाड़ी महिला थाना में तैनात सुनीता नाम की एक महिला एएसआई को रिश्वत के मामले में विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा है| महिला एएसआई सुनीता 10 हजार की रिश्वत ले रही थी| इसी बीच विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई|

राजीनामा करवाने के नाम पर लेती थी रिश्वत...

मिली जानाकरी के मुताबिक, महिला एएसआई सुनीता किसी मामले में राजीनामा कराने को लेकर रिश्वत की डिमांड करती थी| जिस मामले में रिश्वत को लेकर उसकी गिरफ्तारी हुई है| उसमें भी वह राजीनामा के लिए ही रिश्वत ले रही थी|

रोजगार विभाग का एक क्लर्क भी धरा गया...

इधर, दूसरी तरफ विजिलेंस टीम ने जींद रोजगार विभाग के एक क्लर्क को भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है| यह क्लर्क 23,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया गया है| बताया जाता है कि इस क्लर्क ने बेरोजगारी भत्ते के भुगतान संबंधी एक मामले को फाइल करने की एवज में ये रूपए मांगे थे|

महिला ASI के रिश्वत लेने के कुछ ज्यादा मामले...

हाल ही कुछ दिनों में इससे पहले हरियाणा में दो महिला ASI को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है| बतादें कि, एक मामले में करनाल सेक्टर 32 थाने में तैनात महिला ASI को 4 लाख रिश्वत के मामले में विजिलेंस ने इस महिला ASI को गिरफ्तार किया था| महिला ASI का नाम सरिता था|

वर्दी का रौब झाड़ पैसों की डिमांड करती रहती थी यह महिला ASI ...

हरियाणा पुलिस में तैनात सरिता नाम की यह महिला ASI वर्दी का रौब झाड़ पैसों की डिमांड करती रहती थी| इसके पास कोई भी केस आता था तो यह उसमें ईमानदारी से कार्रवाई न करते हुए उसमें पैसे खाकर हेराफेरी करने की कोशिश में रहती थी|

वहीं, मामले में महिला ASI को गिरफ्तार किया गया उसमें वह रेप के एक केस में 8 लाख की रिश्वत मांग रही थी| जहां चार लाख पहले लेने थे और चार लाख बाद में| लेकिन जब पहले चार लाख लेने की नौबत आई तो सूचना अपर विजिलेंस ने महिला ASI को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया|

इधर, दूसरा मामला जिला झज्जर से सामने आया था| जहां महिला थाना में तैनात पूनम नाम की एक महिला एएसआई को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था| यह महिला एएसआई रिश्वत न मिलने पर लोगों को फंसाने की धमकी देती थी|

इससे पहले दो पुरुष ASI हुए गिरफ्तार ...

इससे पहले हरियाणा के चरखी दादरी में विजिलेंस टीम ने सदर थाने में तैनात एएसआई विक्रम सिंह को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था| इसके अलावा बाद में महेंद्रगढ़ जिले विजिलेंस टीम ने एक एएसआइ पर छापेमारी की थी और उसे 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था|

रिश्वत बुरी बला.....

समझ नहीं आता है कि जब काम करने के पैसे दिए जा रहे हैं तो फिर भी लोग रिश्वत क्यों मांगते हैं? क्या रिश्वत लेकर ज्यादा अमीर हो जाएंगे... बरहाल, रिश्वत बुरी बला है, इससे हाथ कुछ नहीं लगता| हां बेइज्जती जरूर हाथ लगती है और जो पास है वो भी छिन सकता है| लेकिन यह सब जानते हुए भी सरकारी सिस्टम में रिश्वत का कीड़ा मर नहीं रहा है|