हरियाणा DSP कत्लकांड में बड़ा एक्शन: आरोपियों और CIA टीम में मुठभेड़, चलीं गोलियां, एक आरोपी को लगीं, पढ़ें पूरी खबर

हरियाणा DSP कत्लकांड में बड़ा एक्शन: आरोपियों और CIA टीम में मुठभेड़, चलीं गोलियां, एक आरोपी को लगीं, पढ़ें पूरी खबर

Haryana Nuh DSP Murder Case

Haryana Nuh DSP Murder Case

DSP Murder in Haryana : हरियाणा के नूंह जिले में तावडू DSP सुरेंद्र सिंह के कत्ल मामले में प्रदेश पुलिस तत्काल एक्शन में नजर आ रही है| जानकारी मिल रही है कि, CIA टीम और आरोपियों (खनन माफियाओं) में मुठभेड़ हो रही है| अब तक की खबर के मुताबिक, एक आरोपी को गोली लग गई है| बताया जाता है कि यह वही आरोपी है जिसने DSP सुरेंद्र सिंह की डंपर से कुचलकर हत्या की|

फिलहाल, गोली लगने के बाद आरोपी को घायल अवस्था में पकड़ लिया गया है और अस्पताल ले जाया जा रहा है| बतादें कि, DSP सुरेंद्र सिंह के कत्ल के बाद (DSP Murder in Haryana) के बाद हरियाणा पुलिस और सरकार में खलबली मच गई है| हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज आरोपियों पर बड़े एक्शन का आदेश दे चुके हैं|

अवैध खनन रोकने गए थे DSP सुरेंद्र सिंह ...

DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या उन्हें डंपर से कुचलकर की गई| DSP सुरेंद्र सिंह अवैध खनन रोकने पहुंचे थे| इसी बीच खनन माफियाओं ने उनपर हमला कर दिया| एक खनन माफिया ने उनपर डम्पर चढ़ा दिया| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| बताया जाता है कि, डीएसपी सुरेंद्र सिंह को इसी साल रिटायर होना था| सुरेंद्र सिंह ने सोचा भी न होगा कि ड्यूटी से रिटायर होने से पहले वह जिंदगी से ही रिटायर हो जायेंगे और वो भी इस तरह से|

शहीद का दर्जा दिया जाएगा...

इधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने DSP सुरेंद्र सिंह के मत्यु पर दुःख जताया है| साथ ही ऐलान किया है कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाएगा तथा उनके परिजनों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।