Haryana, mercury drops below 10°C in 11 cities:

हरियाणा में बढ़ी ठंड, 11 शहरों में पारा 10°C से नीचे: 7 शहरों में प्रदूषण रेड जोन में, जींद में स्कूल बंद

undefined

Haryana, mercury drops below 10°C in 11 cities:

 Haryana, mercury drops below 10°C in 11 cities: हरियाणा में ठंड का दौर शुरू हो गया है। राज्य में लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक सप्ताह पहले जहां करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़ और नारनौल सहित 4 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे था, वहीं अब 11 शहरों में पारा लगातार गिर रहा है।


तापमान गिरने का यह सिलसिला 18 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 19 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्के बादल छा सकते हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम में और बदलाव आ सकता है, जिससे ठंड के साथ धुंध भी बढ़ सकती है।


कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को जल्द से जल्द गेहूं की बिजाई पूरी करने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सरसों में रोगों की रोकथाम के लिए कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लेने को कहा है। डॉ. खीचड़ चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष हैं।


डॉ. खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 18 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। 19 नवंबर को आने वाले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में बादल छा सकते हैं। इसके प्रभाव से रात के तापमान में वृद्धि होगी, जबकि दिन का तापमान सामान्य या उससे कम रह सकता है। इस अवधि में उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी।


वहीं, हरियाणा के सात शहरों बहादुरगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, भिवानी, चरखीदादरी, जींद और रोहतक में प्रदूषण का स्तर 'रेड जोन' में पहुंच गया है। धारूहेड़ा और नारनौल में भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन ने जींद में पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। दिवाली के बाद से ही हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति खराब चल रही है, ऐसे में आने वाले दिनों में अन्य शहरों में भी स्कूलों को लेकर प्रशासन कोई फैसला ले सकता है।