Haryana Colonies Legalization| हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा; 14 जिलों की सैकड़ों अवैध कॉलोनियां हुईं वैध; CM बोले- इस तारीख तक और होंगी

हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा; 14 जिलों की सैकड़ों अवैध कॉलोनियां हुईं वैध; CM मनोहर लाल बोले- इस तारीख तक और होंगी VIDEO

Haryana CM Manohar Lal 303 Illegal Colonies Legalization

Haryana CM Colonies Legalization: हरियाणा सरकार ने अवैध कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, राज्य सरकार ने 303 अवैध कॉलोनियां वैध कर दी हैं। CM मनोहर लाल ने प्रेस कोन्फ्रेंस करते हुए यह घोषणा की। सीएम ने कहा कि, 14 जिलों की 303 अवैध कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है.

सीएम ने बताया कि, इन 303 अवैध कॉलोनियों में 193 कॉलोनियां अर्बन लोकल बॉडीज की हैं जबकि 110 कॉलोनियां कंट्रोल एरिया की हैं। जिन्हें टाउन कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट ने पहचाना। सीएम ने कॉलोनियां में रहने वाले लोगों को बधाई दी है। इससे पहले पिछले महीने अगस्त में ही CM मनोहर लाल ने 449 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा की थी।

CM मनोहर लाल ने कहा कि, इस वर्ष से पहले तक केवल अर्बन लोकल बॉडीज के लोग ही अवैध कॉलोनियों की पहचान करते थे और फिर योजना बनाकर उन्हें अवैध या वैध करने की घोषणा की जाती थी लेकिन इस बार टाउन कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट को भी इस क्रम में पहली बार शामिल किया गया है। क्योंकि अर्बन क्षेत्र के बाहर कंट्रोल एरिया में भी ऐसी कॉलोनियां कई बार बनती हैं। CM मनोहर लाल ने कहा कि, 2014 से 2022 तक अर्बन लोकल बॉडीज की 685 अवैध कॉलोनियां की वैध की गईं हैं।

1507 और कॉलोनियों को वैध किया जाएगा

CM मनोहर लाल ने कहा कि, 1507 और अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना अभी बाकी हैं, इनमें 936 अर्बन एरिया की हैं, 571 कंट्रोल एरिया की हैं. 31 जनवरी 2024 तक ये अवैध कॉलोनियां वैध कर दी जाएंगी। लेकिन इसके आगे अब नई अवैध कॉलोनियां बिना प्लानिंग के और न बनें, इसके लिए हमने कठोर प्रावधान किए हैं। जहां भी अवैध कॉलोनियां तैयार होंगी वहां हमनें रजिस्ट्रियों को पूरी तरह से बैन कर दिया है। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियां अगर कोई बनाएगा तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

मनोहर लाल ने कहा कि, अवैध कॉलोनियां न बनके सबको प्लेनेड तरीके से मकान रहने को मिल जाएं। इसके लिए हम शहरी एरिया में गरीब तबके के लिए प्लॉट और फ्लैट देने के लिए ऑप्शन मांग रहे हैं। इस ऑप्शन में दो लाख लोगों ने अब तक एप्लाई किया है, मनोहर लाल ने कहा कि जिनकी आय 1 लाख 80 हजार रूपय से कम है और उन्हें शहरी एरिया में प्लॉट चाहिए या फ्लैट। प्लॉट 1 मरले का मिलेगा। जिसकी कीमत 1 लाख रूपय है और फ्लैट साढ़े 400 स्कवायर फीट का है जिसकी कीमत 6 से 8 लाख रूपय है, कुछ शहरो में कीमत ज्यादा भी जा अकती है इसके लिए लोग लोन भी ले सकते हैं। उन्हें 20 साल तक के लिए आसान किस्तों और सस्ते ब्याज पर लोन मिल जाएगा। सीएम ने कहा कि, फाइनल पॉलिसी जल्दी ही बना ली जाएगी।