हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राम नवमी के अवसर पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी के किए दर्शन

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राम नवमी के अवसर पर श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा

मंत्रोंच्चारण के बीच हवन में लिया भाग, यज्ञ में डाली आहूतियां

पंचकूला, 10 अप्रैल- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज राम नवमी के अवसर पर ऐतिहासिक श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता मनसा देवी के दर्शन किए और महामाई का आर्शीवाद लिया।
    मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा माता मनसा देवी मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में मंत्रोंच्चारण के बीच हवन में भाग लिया तथा यज्ञ में आहूतियां डाली। 
    श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त श्री महावीर कौशिक ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को श्री माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया। 
    इस अवसर पर अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया, पूर्व गेल निदेशक बंतो कटारिया, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य अमित जिंदल, बलकेश वत्स, मुख्यमंत्री के ओएसडी विषेश प्रचार प्रकोष्ठ गजेन्द्र फौगाट, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य श्याम लाल बंसल, एसडीओ राकेश पाहूजा भी उपस्थित थे।