Haryana AAP New Appointments: हरियाणा में आप ने नियुक्तियां कीं; अशोक तंवर को मिली यह जिम्मेदारी

हरियाणा में AAP ने नियुक्तियां कीं; अशोक तंवर को मिली यह जिम्मेदारी, यहां देखें नई नियुक्तियों की लिस्ट

Haryana AAP New Appointments

Haryana AAP New Appointments

Haryana AAP New Appointments: हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव को लेकर नई नियुक्तियां की गई हैं। आप ने गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के लिए सुशील गुप्ता, मानसेसर नगर निगम चुनाव के लिए चौधरी निर्मल सिंह और फरीदाबाद नगर निगम चुनाव के लिए डॉ अशोक तंवर को 'इंचार्ज' बनाया है। बतादें कि, डॉ अशोक तंवर कांग्रेस में रहते सिरसा से सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस छोड़ने के बाद तंवर ममता बनर्जी की पार्टी TMC में शामिल हुए थे। लेकिन बाद में तंवर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

Haryana AAP New Appointments
Caption

हरियाणा AAP का संगठन भंग

आपको ध्यान रहे कि, हरियाणा में आम आदमी पार्टी का पूरा संगठन भंग किया जा चुका है। हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने इस संबंध में घोषणा की थी। पाठक ने कहा था कि, आम आदमी पार्टी हरियाणा का पूरा संगठन तुरंत प्रभाव से भंग किया जा रहा है। जल्द ही नए संगठन की घोषणा की जाएगी।

यह पढ़ें- हरियाणा सिविल सचिवालय में बड़ी घटना; 9वीं मंजिल से नीचे गिरा युवक, चंडीगढ़ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर