Haryana 15 HCS Became IAS: हरियाणा के 15 HCS अधिकारी IAS बने; देखिए प्रमोट होने वाले अधिकारियों की लिस्ट
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

हरियाणा के 15 HCS अधिकारी IAS बने; सरकार ने जारी किया प्रमोशन का नोटिफिकेशन, देखिए प्रमोट होने वाले अधिकारियों की लिस्ट

Haryana 15 HCS Officers Became IAS Promotion Notification

Haryana 15 HCS Officers Became IAS Promotion Notification

Haryana 15 HCS Became IAS: हरियाणा के 15 HCS अधिकारियों को प्रमोट कर IAS बनाया गया है। केंद्र सरकार की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। काफी लंबे समय से HCS अधिकारियों के IAS पैनल में प्रमोशन को लेकर प्रक्रिया चल रही थी।

हालांकि, यह बताया जाता है कि, हरियाणा सरकार ने 27 HCS अधिकारियों की लिस्ट केंद्र को दी थी, जिन्हें IAS बनाया जाना था। लेकिन केंद्र ने उनमें से अभी 15 अधिकारियों को ही IAS प्रमोट किया। बाकी 12 अधिकारी होल्ड पर रखे गए। जिन्हें IAS प्रमोट करने की प्रक्रिया बाद में पूरी की जा सकती है।

HCS अधिकारी जो IAS बने हैं

हरियाणा सिविल सेवा (HCS) के जो 15 अधिकारी अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट हो गए हैं। उनमें HCS विवेक पदम सिंह, मुनीश नागपा, महेन्द्र पाल, सत्तपाल शर्मा, सुशील कुमार -1, वर्षा खनग्वाल, वीरेन्द्र सिंह सेहरावत, सतेंद्र दुहनम, नीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार, वंदना दिसौदिया, जयदीप कुमार, संवर्तक सिंह खनग्वाल जैसे अधिकारी शामिल हैं।