Haryana 12 Year Old Girl Rape: हरियाणा में 12 साल की बच्ची का रेप; अकेली थी, युवक अपने घर ले गया

हरियाणा में 12 साल की बच्ची का रेप; अकेली थी, युवक अपने घर ले गया, वारदात के बाद से दहशत में पीड़िता

Haryana 12 Year Old Girl Rape

Haryana 12 Year Old Girl Rape

Haryana 12 Year Old Girl Rape: हरियाणा में बच्चियों के साथ रेप की घिनौनी घटनाएं थम नहीं रही हैं| अब एक ऐसी ही ताजी घटना हरियाणा के रेवाड़ी से सामने आई है| जहां 12 साल की एक बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है| एक युवक ने बच्ची का रेप किया| रेप के बाद से बच्ची दहशत में है| वह काफी सहमी हुई है| उसने रोते हुए अपनी मम्मी को पूरी घटना सुनाई है| इधर, पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है| वहीं पुलिस बनती धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है| घटना के बाद से आरोपी युवक फरार बताया जाता है|

बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के साथ उस वक्त रेप की घटना घटी| जब वह अपने घर पर अकेली थी| पास में रहने वाला आरोपी युवक बच्ची के घर पर पहुंचा और उसे अपनी बातों में उलझा लिया| जिसके बाद वह बच्ची को अपने घर पर ले गया और यहां पहुंचते ही युवक ने बच्ची के साथ जबरदस्ती रेप किया| रेप के दौरान आरोपी युवक ने बच्ची को डराया-धमकाया भी| वहीं रेप के बाद जब बच्ची आरोपी के चंगुल से छूठी तो वह सीधा अपने घर पहुंची और आकर लगातार रोती रही| आरोपी युवक 20-22 साल का बताया जाता है|

मां लौटी तो सब बताया

बताया जाता है कि, बच्ची की मां किसी काम से कहीं बाहर गई हुई थी| मां का शाम तक घर पर लौटना हुआ| तब तक बच्ची घर पर अकेली रही| वहीं जब मां शाम को घर पहुंची तो बच्ची रोती मिली। यह देख मां घबरा गई और बच्ची के पास आई| जिसके बाद बच्ची ने सिसक-सिसककर मां को अपनी आपबीती सुनाई।