Harsh Vardhan and Suharsh Bhuyan became best riders

चंडीगढ़ घुडसवारी शो: हर्ष वर्धन और सुहरश भूयान बेस्ट राइडर बने

Harsh Vardhan and Suharsh Bhuyan became best riders

Harsh Vardhan and Suharsh Bhuyan became best riders

Harsh Vardhan and Suharsh Bhuyan became best riders- चंडीगढ़I चंडीगढ़ हॉर्स राइडर्ज सोसायटी द्वारा करवाए गए घुड़सवारी शो के दोनों दिन सीएचआरएस के राइडर्स (घुड़सवार) का दबदबा रहा और हर्षवर्धन को ओपन कैटेगरी और सुहरश भूयान को जूनियर/ यंग राइडर कैटेगरी में बैस्ट राइडर घोषित किया गया।

ट्राईसिटी के अलग- अलग स्कूलों जैसे कि सेंट जोन्स, सौपिंस विवेक हाई और ट्राईसिटी और पंजाब के अन्य अलग- अलग राइडिंग स्कूलों जैसे कि त्रिवैनी राइडिंग स्कूल और अन्य राइडिंग क्लबों के राइडरों (घुड़सवारों) ने हिस्सा लिया।

घुडसवारी शो में सिक्स बारस के नतीजों में हर्ष ग्रेवाल (सी.एच.आर.एस.) ने पहला, सुहरश भूयान ( सी.एच.आर.एस.) और रईसा ( टी.आर.एस. राइडिंग क्लब) ने तीसरा, 100 सैंटीमीटर ओपन में हर्ष (सी.एच.आर.एस.) ने पहला, सुहरश ( सी.एच.आर.एस.) ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा, 90 सैंटीमीटर ओपन में हर्ष ( सी.एच.आर.एस.) ने दूसरा, सुहरश (सी.एच.आर. एस.) ने दूसरा और दीपइंद्र ( दी रैंच) ने तीसरा, ट्रौटिंग रेस इवेंट ग्रु -2 में सुहावा भक्त ने पहला और ट्रोटिंग रेस इवेंट ग्रुप -3 में पर्व ने पहला स्थान हासिल किया।