हैंडलूम फैक्ट्री का मालिक जिंदा जला, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

हैंडलूम फैक्ट्री का मालिक जिंदा जला, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हैंडलूम फैक्ट्री का मालिक जिंदा जला

हैंडलूम फैक्ट्री का मालिक जिंदा जला, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पानीपत। पानीपत में दर्दनाक हादसा हो गया है। हैंडलूम फैक्‍ट्री में आग लगने से मालिक जिंदा चल गया। जबतक दमकल पहुंची आसपास के लोगों ने किसी तरह से फैक्‍ट्री में लगी आग को बुझाया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

किला थाना प्रभारी जाकिर हुसैन ने बताया कि पानीपत में बबैल रोड स्थित वार्ड 6 के रामनगर में जयंत हैंडलूम फैक्‍ट्री है। फैक्‍ट्री उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले देवी सिंह की बताई जा रही है। फैक्‍ट्री में धागा और कपड़े का काम होता था। तीनों तरफ से मकान थे और खुले में फैक्‍ट्री थी। यहां पर कपड़े और धागे रखे हुए थे।

शनिवार सुबह करीब नौ बजे देवी सिंह मशीन से धागा तैयार कर रहा था। पीछे कपड़े और धागा रखा हुआ था। किसी तरह से धागे में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई। देवी सिंह मशीन में काम करने में व्‍यस्त था, इस वजह से पीछे लगी आग का पता नहीं चल सका। कुछ ही देर में आग की लपटों में वह घिर गया और जिंदा जल गया।

आग देखकर आस पास के लोगों ने दमकल को सूचना दी। मोहल्‍ले के लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया। इसके बाद दमकल पहुंची। पुलिस कंट्रोल रूम में भी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि म;तक देवी सिंह तीन बेटों और एक बेटी का पिता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।