Air India Plane Crash: 10 मिनट की देर और बच गई जिंदगी; अहमदाबाद में इस लड़की को नहीं मिली फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

10 मिनट की देर और बच गई जिंदगी; अहमदाबाद में इस लड़की को नहीं मिली फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत, अब भगवान का किया धन्यवाद

Gujarat Bhumi Chauhan Life Saved Due To Traffic Air India Plane Crash Ahmedabad

Gujarat Bhumi Chauhan Life Saved Due To Traffic Air India Plane Crash Ahmedabad

Air India Plane Crash: सही ही कहा गया है कि अगर जीना लिखा हुआ है तो आप सामने खड़ी मौत से भी बच आएंगे। अहमदाबाद विमान हादसे में एक लड़की के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। लड़की गुजरात के भरूच की रहने वाली है और नाम भूमि चौहान है। भूमि चौहान को भी क्रैश हुए एयर इंडिया विमान (AI-171) से लंदन जाना था। टिकट हो रखी थी। मगर जब वह एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें फ्लाइट में चढ़ने की इजाजत नहीं दी गई। उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने चेक-इन गेट पर ही रोक दिया।

भारी ट्रैफिक और देरी से जान बचा ली

दरअसल, भूमि चौहान को अहमदाबाद के भारी ट्रैफिक और देरी ने बचा लिया। ट्रैफिक में फंसने के कारण भूमि चौहान 10 मिनट की देरी से एयरपोर्ट पहुंच पाईं और इस वजह से उन्हें फ्लाइट में बोर्डिंग की इजाजत नहीं मिली। जब भूमि को फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया गया तो वह बहुत दुखी हुईं और वापस लौटने लगीं। इसी बीच जब भूमि चौहान एग्जिट गेट पर पहुंची तब उन्हें पता चला कि जिस फ्लाइट को उन्होंने मिस किया है, वह क्रैश हो गई है। इस पूरे हादसे ने कुछ समय के लिए भूमि को सन्न करके रख दिया।

अब भगवान का किया धन्यवाद

मतलब एयर इंडिया की फ्लाइट छूटी और भूमि की जान बच गई। अब भूमि ने भगवान का धन्यवाद किया है। इस हादसे ने भूमि चौहान को अंदर तक झकझोर कर रख दिया है। वह बुरी तरह से कांप गईं हैं। भूमि चौहान ने बताया, "मैं चेक-इन गेट पर 10 मिनट देरी से पहुंची थी, जिसके चलते उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया, जिसके कारण मुझे वापस लौटना पड़ा। शहर में ट्रैफिक के कारण मुझे देरी हुई थी। जब मुझे पता चला कि फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गई। मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं बच गई, यह हादसा बेहद भयावह है।"

खौफनाक! बम की तरह फटा प्लेन, भीषण आग का गुबार; अहमदाबाद प्लेन क्रैश का वीडियो भयानक

अहमदाबाद विमान हादसे में 265 लोगों की मौत

अहमदाबाद विमान हादसे से पूरा देश स्तब्ध है। इस हादसे की भयावहता को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सिर्फ एक अकेला व्यक्ति किसी चमत्कार से जिंदा बच पाया। विमान में कुल 242 लोग सवार थे। हादसे में विमान के 241 लोगों समेत कुल 265 लोगों की मौत हुई है। इस हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की जान भी चली गई है। वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।

लकी नंबर ही बन गया मौत की तारीख; पूर्व CM विजय रूपाणी 1206 को अपने लिए लकी समझते थे, उनकी सभी गाड़ियों का नंबर यही