मुजफ्फरनगर में गुजरात एटीएस का छापा, 210 किलो हेरोइन बरामद, ड्रग्स तस्करी से जुड़े तार, एक हिरासत में
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

मुजफ्फरनगर में गुजरात एटीएस का छापा, 210 किलो हेरोइन बरामद, ड्रग्स तस्करी से जुड़े तार, एक हिरासत में

मुजफ्फरनगर में गुजरात एटीएस का छापा

मुजफ्फरनगर में गुजरात एटीएस का छापा, 210 किलो हेरोइन बरामद, ड्रग्स तस्करी से जुड़े तार, एक हिरासत मे

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में देर रात एटीएस गुजरात की टीम ने नगर के मोहल्ला खालापार में एक घर पर छापा मारा। टीम ने यहां से ड्रग्स तस्कर दबोचा है। टीम उसे अपने साथ लेकर गई है। बताया गया कि हाल ही में एक ड्रग तस्कर को पकड़ा था जिसकी निशानदेही पर एटीएस गुजरात मुजफ्फरनगर पहुंची और यह कार्रवाई की। 

जानकारी के अनुसार नशे का कारोबार करने वाले आरोपी के पास से टीम ने 210 किलो हेरोइन बरामद की है। एटीएस टीम अपने साथ एक ड्रग्स तस्कर को पकड़ कर लाई थी, उसी की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है।

हेरोइन को बरामद करने के बाद आरोपी को अपने साथ लेकर एटीएस टीम वापस लौट गई। बताया गया कि यह एटीएस की अपनी एक गोपनीय कार्रवाई है। इस मामले में दिल्ली में एटीएस के अधिकारी ही जानकारी देंगे