आर्य वीरांगना दल शिविर का भव्य समापन समारोह

आर्य वीरांगना दल शिविर का भव्य समापन समारोह

Grand Closing Ceremony

Grand Closing Ceremony

हर बेटी को शिविर में भाग लेना चाहिए :- देशबंधु आर्य 

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Grand Closing Ceremony: आर्य समाज सैन्ट्रल पार्क सेक्टर 15 के प्रांगण में आर्यवीर दल के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय आवासीय आर्य वीरांगना शिविर का भव्य समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आर्य वीरांगनाओं ने लाठी, जूडो-कराटे, योगासन, भाला, तलवार बाजी, लेजियम, डबंल ,  सर्वांग सुंदर व्यायाम का शक्ति प्रदर्शन किया। शिविर में विशेष रूप से आर्य वीरांगनाओं ने  वैदिक हवन - संध्या उपासना एवं आत्मरक्षा के गुर व  नैतिक शिक्षा का प्रशिक्षण भी लिया।

Grand Closing Ceremony

इस अवसर पर  मुख्य अतिथि के रूप में सैक्टर 16 महिला थाना एस एच ओ आशा रानी, प्रकाशवती, ऊषा चितकारा,लिपिका आर्या विमला ग्रोवर, इंदिरा कुकरेजा, सुषमा वधवा, गुरुकुल इंद्रप्रस्थ के आचार्य ऋषिपाल, सैक्टर 15 चौकी प्रभारी ओमप्रकाश देशवाल, समाजसेविका भावना चौधरी, महाशय ईश्वर सिंह, अनिल शर्मा ने आर्य वीरांगनाओं की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों का आर्य समाज सैन्ट्रल पार्क सेक्टर 15 के प्रधान सत्यप्रकाश अरोड़ा ने अपनी टीम के साथ पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान व आर्यवीर दल के संरक्षक देशबंधु आर्य ने कहा कि आज के दौर में इस तरह के शिविर की विशेष जरुरत है, हर बेटी को आर्य वीरांगना शिविर में भाग लेने चाहिए ताकि वह सशक्त बन सके । शिविर को सफल बनाने में संरक्षक होतीलाल आर्य, महामंत्री संजय खट्टर आर्य, मंडल पति राजसिंह आर्य, उपमंडल पति प्रेमचंद आर्य, उप मंडल पति समाजसेवी शिक्षाविद सन्तसिहं हुड्डा आर्य, मंत्री ओमप्रकाश सोलंकी, प्रेम सागर, धर्मेन्द्र आर्य, योगेन्द्र फोर, कर्मचंद शास्त्री, सतीश कौशिक, दीपक आर्य, संतोष आर्या, प्रशिक्षिका चंदा आर्या, श्वेता आर्या, अंजलि आर्या, चंचल आर्या, काजल आर्या ने विशेष सहयोग किया।