राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, सीएम योगी का संदेश दूरदर्शन पर आज सुबह 9 बजे
BREAKING
पंचकूला में भीषण सड़क हादसा; मनसा देवी के दर्शन कर लौट रहे 35 श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, इतने लोगों की मौत, कई गंभीर घायल यूपी में 4 आतंकवादी पकड़े गए; मुजाहिदीन आर्मी बना रहे थे, सोशल मीडिया ग्रुप्स बनाकर दिमाग में जहर भरते, टार्गेट किलिंग की तैयारी थी शून्य-ब्याज ऋण योजना को रद्द कर महिलाओं को धोखा दिया गया : कल्याणी (विधानसभा परिषद सदस्य) अवैध रूप से सही -बिलों जैसा नकली वसूली करके लोगों को लूटना एक भारी अपराध : काकानी बाढ़ प्रभावितों के लिए पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान! बढ़ाई गई राहत राशि,15 अक्टूबर से मिलेंगे मुआवज़े के चेक, CM बोले- दीवाली से पहले ही पंजाबियों के चेहरों पर ख़ुशी के दीये जलाएँगे

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, सीएम योगी का संदेश दूरदर्शन पर आज सुबह 9 बजे

Independence Day 2025

Independence Day 2025

लखनऊ। Independence Day 2025: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस, देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों के संघर्ष और बलिदान का स्मरण करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री का प्रदेशवासियों के नाम संदेश 15 अगस्त को प्रसारित होगा। यह संदेश दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर सुबह नौ बजे और आकाशवाणी लखनऊ पर रात 8 बजे सुना जा सकेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।