7 करोड़ से ज्‍यादा लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार ने PF ब्‍याज का किया ऐलान!
BREAKING
यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ

7 करोड़ से ज्‍यादा लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार ने PF ब्‍याज का किया ऐलान!

EPF Interest Rate

EPF Interest Rate

नई दिल्ली: EPF Interest Rate: ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.25 फूीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी. सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है, जिससे रिटायरमेंट फंड निकाय ईपीएफओ 7 करोड़ से अधिक ग्राहकों की रिटायरमेंट के बाद की फंड में वार्षिक ब्याज संचय जमा कर सकेगा.

ईपीएफओ ने 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) जमा पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया था, जो पिछले वित्त वर्ष में दी गई दर के बराबर है. 2024-25 के लिए स्वीकृत ब्याज दर को वित्त मंत्रालय की सहमति के लिए भेजा गया था.

श्रम मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वित्त मंत्रालय ने 2024-25 वित्त वर्ष के लिए ईपीएफ पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. श्रम मंत्रालय ने गुरुवार को ईपीएफओ को इस बारे में एक संदेश भेजा है. अब वित्त वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत दर के अनुसार ब्याज राशि ईपीएफओ के सात करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी.

ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 237वीं बैठक में ब्याज दर पर निर्णय 28 फरवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में लिया गया.

ईपीएफओ ब्याज दर में बदलाव

फरवरी 2024 में ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए ब्याज दर को मामूली रूप से बढ़ाकर 8.25 फीसदी कर दिया था, जो 2022-23 में 8.15 फीसदी था. मार्च 2022 में ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को 2020-21 में 8.5 फीसदी से घटाकर चार दशक से अधिक के निचले स्तर 8.1 फीसदी पर ला दिया था. 2020-21 के लिए ईपीएफ पर 8.10 फीसदी ब्याज दर 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब यह 8 फीसदी थी.