ट्रंप की जीत से आई भारत में सोने चांदी के दामों में गिरावट
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

ट्रंप की जीत से आई भारत में सोने चांदी के दामों में गिरावट, जान आपके शहर में कितना घटकर हुआ सोने का दाम

भारत में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली।

Gold Price Decresed: अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की शानदार जीत का तोहफा भारत को भी मिल रहा है। भारत में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। तो वहीं 6 नवंबर को डोनाल्ड ट्रंप के जीत के बाद बिटकॉइन के दामों में वृद्धि देखने को मिली थी और आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट यह किसी शानदार तोहफे से काम नहीं है। तो चलिए जानते हैं कौन से शहर में कितना घटा है सोने का दाम।

 

कौन से शहर में कितना घटा सोने का दाम

दिल्ली में सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 80523 रूपये हुआ, जबकि चांदी का भाव 99100 प्रति किलोग्राम है। चेन्नई में सोने का भाव 10 ग्राम 80371 है जबकि चांदी का दाम 107700 प्रति किलोग्राम है। तो वहीं कोलकाता में आज सोने का भाव 10 ग्राम के लिए 80375 रुपए है, और चांदी का भाव 99 हजार 990 प्रति किलोग्राम। इसी प्रकार कल बिटकॉइन के दामों में 78000 का मुनाफा देखने को मिला इसके बाद पूरी दुनिया में लोग काफी खुश हुए। आज सोने चांदी की दामों में गिरावट, अमेरिका में नए राष्ट्रपति चुनने के बाद देखने को मिला जो किसी तोहफ़े से कम नहीं था।

क्यों होते हैं दामों में उतार-चढ़ाव

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई कारकों से प्रभावित होते हैं, जिनमें मान्यता प्राप्त ज्वेलर्स से इनपुट भी शामिल होते हैं। सोने की वैश्विक मांग, देश के बीच मुद्रा मूल्य में उतार चढ़ाव, मौजूदा ब्याज दर, सोने के व्यापार के संबंध में सरकारी नियम जैसे कारक इन परिवर्तनों में योगदान करते हैं। इसके अतिरिक्त वैश्विक घटनाएं जैसे कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती है।