Glowing Face Packs: काजू से बने होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन
BREAKING
यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी छात्र प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस का पीएम आवास के बाहर विरोध, राहुल गांधी से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कई नेता हिरासत में

Glowing Face Packs: काजू से बने होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन

Glowing Face Packs

Glowing Face Packs: काजू से बने होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन

नई दिल्ली। Glowing Face Packs: प्रोटीन का खजाना काजू शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखता है। इसे खाने से एनीमिया की समस्या नहीं होती, याददाश्त बढ़ती है और सबसे मुख्य बात कि त्वचा पर भी निखार आता है। तो चेहरे की रंगत सुधारने के लिए आप इसका फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाएं और लगाएं काजू का फेस पैक।

1. दूध- काजू फेस पैक

सामग्री- 2 काजू, 1 टीस्पून बेसन, 1 एक टेबलस्पून दूध

विधि

- काजू को दूध में भिगोने के 15 मिनट बाद पीसकर पेस्ट बना लें।

- मिश्रण को बोल में निकालें और उसमें बेसन और पानी मिलाकर घोल बनाएं।

- इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो दें।

- हफ्ते में एक बार यह पेस्ट लगाएं।

2. काजू- एलोवेरा फेस पैक

सामग्री- 7-8 काजू का पेस्ट, 1 टेबलस्पून फ्रेश एलोवेरा जेल

विधि

- बोल में काजू पेस्ट और फ्रेश एलोवेरा जेल को अच्छी तरह मिला लें।

- चेहरा साबुन से अच्छी तरह धोने के बाद इसे लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो दें।

- हफ्ते में दो बार यह पेस्ट लगाने से कुछ ही दिनों में त्वचा खिली-खिली नजर आने लगेगी।

3. एवॉकाडो- मिल्क फेस पैक

सामग्री- 2 टेबलस्पून काजू का दूध, 1 एक टेबलस्पून एवॉकाडो मैश्ड, 1 एक टेबलस्पून एलोवेरा जेल

विधि

- बोल में तीनों चीज़ें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें।

- इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो दें।

- हफ्ते में दो बार यह पेस्ट लगाएं।, जल्द ही त्वचा पर निखार दिखाई देने लगेगा।

4. काजू- ओट्स फेस पैक

सामग्री- काजू का पेस्ट, टीस्पून मुल्तानी मिट्टी पिसी हुई, टीस्पून ओट्स पिसे हुए

विधि

- बोल में सारी चीज़ें मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरा धो लें।

- हफ्ते में एक बार यह पेस्ट लगाएं, कुछ ही दिनों में त्वचा खिल उठेगी।

डिस्क्लेमरः- किसी भी तरह की एलर्जी या त्वचा संबंधी किसी समस्या से परेशान लोग यह फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। पैच टेस्ट के बाद ही पैक ट्राई करें।