Gautam Adani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर कारोबारी, जानिए बिल गेट्स से कितने रह गए पीछे

Gautam Adani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर कारोबारी, जानिए बिल गेट्स से कितने रह गए पीछे

Gautam Adani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर कारोबारी

Gautam Adani बने दुनिया के 5वें सबसे अमीर कारोबारी, जानिए बिल गेट्स से कितने रह गए पीछे

नई दिल्ली। बीते कुछ समय में गौतम अदाणी की संपत्ति में बहुत तेजी से उछाल आया है और वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में लगातार ऊपर की ओर बढ़ते जा रहे हैं। समूह कंपनियों के शेयरों में तेजी की बदौलत गौतम अदाणी की कुल संपत्ति 122 अरब डॉलर हो गई है। इसके साथ ही, वह दुनिया के पांचवें सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में उनका 5वां स्थान है। इसमें उनकी नेट वर्थ 122 अरब डॉलर बताई गई है।

गौतम अदाणी से ज्यादा नेट वर्थ वाले सिर्फ चार लोग- एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाल्ट और बिल गेट्स हैं। ऐसे में चलिए, आपको बताते हैं कि 31 मार्च से 27 अप्रैल तक उनकी कंपनियों के शेयरों ने कैसा प्रदर्शन किया है। इससे अंदाजा मिल जाएगा कि गौतम अदाणी को दुनिया का पांचवां सबसे अमीर शख्स बनाने में उनके किस स्टॉक ने कितनी मदद की है।

अदाणी विल्मर

अदाणी विल्मर के स्टॉक में 31 मार्च से 63% की तेजी आई है। 26 अप्रैल को इसकी एम-कैप 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई क्योंकि इसका स्टॉक नई ऊंचाई पर पहुंच गया। विश्लेषकों ने स्टॉक में तेजी का श्रेय तेल की बढ़ती कीमतों और मांग-आपूर्ति की कमी को दिया है।

अदाणी पावर

अदाणी पावर के स्टॉक में 31 मार्च से 62% की तेजी आई है। अदाणी पावर की एम-कैप पिछले हफ्ते 1 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई और स्टॉक 5 लगातार सत्रों से अपर सर्किट में रहा। इस साल अब तक इस शेयर ने निवेशकों को करीब 200 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी

अदाणी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक में 31 मार्च के बाद से लगभग 51 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी अब भारत में बाजार पूंजीकरण के हिसाब से सातवीं सबसे बड़ी है। 27 अप्रैल को इसकी एम-कैप 4,44,211.34 करोड़ रुपये थी।

अन्य कंपनियों के स्टॉक्स

अदाणी इंटरप्राइजेज के स्टॉक में 31 मार्च 2022 से 18.03% की तेजी आई है। वहीं, अदाणी टोटल गैस के स्टॉक में भी करीब 18 फीसदी की तेजी है। इनके अलावा, अदाणी ट्रांसमिशन और अदाणी पोर्ट्स के स्टॉक में करीब 17 फीसदी की तेजी है।