अलीगढ़ में चलते ऑटो में गैंगरेप, पीड़िता को सड़क किनारे फेंककर साथियों संग ड्राइवर फरार
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

अलीगढ़ में चलते ऑटो में गैंगरेप, पीड़िता को सड़क किनारे फेंककर साथियों संग ड्राइवर फरार

अलीगढ़ में चलते ऑटो में गैंगरेप

अलीगढ़ में चलते ऑटो में गैंगरेप, पीड़िता को सड़क किनारे फेंककर साथियों संग ड्राइवर फरार

अलीगढ़। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र में नानऊ के निकट बीतीरात तीन अज्ञात लोगों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और महिला के पर्स में रखे 20 हजार रुपये व मोबाइल लेकर फरार हो गए।

दिल्‍ली की महिला से दुष्‍कर्म

पीड़िता अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है। गुरुवार को दिल्ली से समय करीब 5.30 बजे थाना अकराबाद के गांव के लिए चली थी। रात 10 बजे  वह अलीगढ़ बस स्टेशन पर उतरी जहां से उसने  थाना अकराबाद के एक गांव जाने के लिए भाड़े पर टेंपो किया। महिला के अनुसार टेंपो में पहले से ही चालक सहित चार लोग सवार थे जिसमें से एक रास्ते में ही उतर गया। आरोप है कि जैसे ही टेंपो नानऊ के पास पहुंचा तभी तीनों ने टेंपो रोककर उसके साथ गलत किया। जब उसने  विरोध किया तो तीनों टेंपो सवारों ने उसके साथ मारपीट की और उसके पास से बीस हजार रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गये। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेकर टेंपो सवार लोगों की तलाश की। पुलिस ने गंम्भीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल अलीगढ़ भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचना भी दे दी। जिससे परिजन अस्पताल पहुंच गये।पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।