Green Chillies Benefits: कैंसर से लेकर मधुमेह तक, इन बीमारियों के लिए रामबाण दवा है हरी मिर्च
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Green Chillies Benefits: कैंसर से लेकर मधुमेह तक, इन बीमारियों के लिए रामबाण दवा है हरी मिर्च

Green Chillies Benefits

Green Chillies Benefits: कैंसर से लेकर मधुमेह तक, इन बीमारियों के लिए रामबाण दवा है हरी मिर्च

नई दिल्ली: Green Chillies Benefits: हरी मिर्च खाने में हर कोई इस्तेमाल करता है और इसके इस्तेमाल से फूड का टेस्ट और बढ़ जाता है. कुछ लो तो इसे खाने के उपर से भी लेते हैं. अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो ऐसे में आप हर मिर्च का सेवन जरुर करें इसे खाने से आपको कई सारे फायदे हो सकते हैं जिनके बारे में शायद ही आपने सुना होगा.

हरी मिर्च से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स

हरी मिर्च खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करती है हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है. यही नहीं इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन-जॅक्सन्थि‍न जैसे हेल्दी न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं. ऐसे में इसे खाने से स्वास्थ से जुड़ी कई सारी चीजों पर असर पड़ता है, तो चलिए जानें क्या है इसके फायदे.

हरी मिर्च खाने के 6 फायदे

1. वजन कम करने में कारगर

अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो ऐसे में अपने खाने में हरी मिर्च जरुर रखें, इसके कई सारे फायदे हैं. दरअसल मिर्च में कैलोरी नहीं होती है और इसे खाने से आप पोषक तत्वों का अपने शरीर में ग्रहण कर लेते हैं और कौलोरी भी नहीं जाती है. ऐसे में ये वजन कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है.

2. आंखो के लिए वरदान

मिर्च में विटामिन एक ही भरपूर मात्रा पाई जाती है जो की हमारी आंखो के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. दरअसल विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कई बार कमजोर हो जाती है, ऐसे में हरी मिर्च का सेवन जरुर करें.

3. कैंसर से होगा बचाव

मिर्च से आप कैंसर को काफी हद तक दूर रख सकते हैं. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपके शरीर की आंतरिक सफाई के साथ ही फ्री रेडिकल से बचाकर कैंसर के खतरे को कम करते हैं.

4. मूड बूस्टर

हरी मिर्च को मूड बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है. यह मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार करती है जिससे हमारा मूड काफी हद तक खुशनुमा रहता है और हम जल्दी गुस्सा होने से बच सकते है.

5. स्किन के लिए अच्छा

विटामिन-ई से भरपूर हरी मिर्च हरी आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है. इससे आपके चेहरे में कसाव बना रहता है और स्किन हमेशा जवां और खूबसूरत रहती है.

6. डाइजेशन में मददगार

हरी मिर्च आपके पाचन क्रिया को भी मदद पहुंचाती है. हरी मिर्च में डाइट्री फाइबर्स प्रचुर मात्रा में होते हैं जो भोजन को पचाने में मदद कर सकते हैं.