खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का विधिवत रूप से शानदार आगाज

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का विधिवत रूप से शानदार आगाज

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का  विधिवत रूप से शानदार आगाज

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का विधिवत रूप से शानदार आगाज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  पंचकुला में किया उद्घाटन
 
हरियाणा को मिली 2366 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

पंचकुला। पंचकुला,खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का आज विधिवत रूप से शानदार आगाज हुआ। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित उद्घाटन समारोह में
 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नेशनिवार शाम आठ बजे खेल महोत्सव का शंखनाद कर दिया है। उद्घाटन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे। इस महा खेल कार्यक्रम में 200 से ज्यादा छात्र रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण में देशभर के लगभग 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ ने भाग लिया है

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का  विधिवत रूप से शानदार आगाज

------खेलो इंडिया यूथ गेम्स के खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए शाम से ढेरों कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है। वहीं आयोजन की शुरुआत राष्ट्रगान से की गई। बता दें कि आप इन शानदार खेलो के पूरे टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण घर बैठे स्टार स्पो‌र्ट्स पर देख सकते हैं। आपको मालूम हो कि 2018 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई भारत में सबसे बड़ी राष्ट्रव्यापी जमीनी स्तर की खेल प्रतियोगिता का खेलो इंडिया यूथ गेम्स का यह चौथा संस्करण है।
 
 आज का दिन हरियाणा के लिए न केवल खेलों के नजरिए से खास रहा बल्कि राज्य को 2366 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिली।
         केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने लगभग 997 करोड़ रुपये की लागत से यमुनानगर में बनने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय मेडिकल कॉलेज तथा लगभग 945 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज, कैथल का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने
हरियाणा द्वारा जिला फतेहाबाद में 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना के लिए जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण की भी आधारशिला रखी। इस परियोजना पर लगभग 394 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का  विधिवत रूप से शानदार आगाज
         इन तीन प्रमुख विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार का प्रयास और विजन  प्रदेश के हर नागरिक को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
श्री मनोहर लाल ने कहा "सर्वे भवन्तु सुखिनः के मंत्र पर काम करते हुए केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने नागरिकों के लिए कई स्वास्थ्य पहल की हैं।

2025 तक हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज होगा

         मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमने प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। अब प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं होगा, जहां मेडिकल कॉलेज न हो। वर्ष 2014 में जब श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार बनी थी तो उस समय एमबीबीएस की 750 सीटें थी। अपने 8 साल के कार्यकाल के दौरान नए मेडिकल कॉलेज खुलने से एमबीबीएस की सीटें 1650 हो गई हैं और जब प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल जाएंगे तो यह सीटें 2900 हो जाएंगी। इससे प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के चौथे संस्करण का  विधिवत रूप से शानदार आगाज

         उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं।

2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना हरियाणा का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा

         मुख्यमंत्री ने जिला फतेहाबाद में 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना के लिए जलापूर्ति चैनल प्रणाली के निर्माण प्रणाली की आधारशिला रखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया।

         उन्होंने कहा कि 2800 मेगावाट गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना (परमाणु ऊर्जा परियोजना) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है। यह हरियाणा का पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र होगा। यह पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा। यह संयंत्र 2800 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगा, जिसमें से हरियाणा राज्य के लोगों को 1400 मेगावाट बिजली की सप्लाई होगी। इस संयंत्र के चालू होने से इस क्षेत्र के ही नहीं बल्कि प्रदेश के लोगों को भी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। इस परमाणु संयंत्र के लगने से गांव गोरखपुर की पहचान अंतरराष्ट्रीय पटल पर स्थापित होगी। इस संयंत्र के आसपास के इलाकों को न केवल रोजगार उपलब्ध होगा बल्कि आर्थिक समृद्धि भी आएगी।