Fourth batch of 4758 Amarnath pilgrims leaves from Jammu
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जम्मू के आधार शिविर से 4758 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था रवाना

Fourth batch of 4758 Amarnath pilgrims leaves from Jammu

Fourth batch of 4758 Amarnath pilgrims leaves from Jammu

जम्मू, 03 जुलाई : श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 4758 तीर्थयात्रियों का चौथा जत्था सोमवार को 'बम बम भोले' के जयकारों के बीच यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 4758 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था आधार शिविर से रवाना हुआ।

उन्होंने बताया कि 2426 पुरुष, 392 महिलाओं, चार बच्चों, 177 साधुओं और 31 साध्वियों सहित 3030 तीर्थयात्री 127 वाहनों के काफिले में पहलगाम के लिए एवं 1728 तीर्थयात्री जिनमें 1355 पुरुष, 335 महिलाएं, 15 बच्चे, 21 साधु और दो साध्वियां शामिल हैं, 96 वाहनों से बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। सुरक्षाकर्मी यात्रियों के वाहनों के आगे चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 30 जून को यात्री निवास जम्मू से पहले तीर्थयात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।