भारत के पूर्व कप्तान ने मनाया अपना 36 वां जन्मदिन
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

भारत के पूर्व कप्तान ने मनाया अपना 36 वां जन्मदिन, लेकिन चेहरे पर दिखी हार की उदासी

भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी विराट कोहली का आज 36 वा जन्मदिन है।

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी विराट कोहली का आज 36 वा जन्मदिन है। 15 साल से ज्यादा के शानदार करियर के साथ विराट कोहली ने अब तक के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक के रूप में अपनी जगह पक्की कर ली है। उनके शानदार रिकॉर्ड्स और कई पुरस्कार उनकी लगन और कड़ी मेहनत का सबूत है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की टेस्ट सीरीज में हर के बाद विराट कोहली के चेहरे पर एक उदासी सी छा गई है जो उनके 36 वे जन्मदिन के तस्वीरों पर नजर आती है।

 

पत्नी संग मनाया जन्मदिन

 

न्यूजीलैंड के हाथों भारत की शर्मनाक 0–3 से हार के बावजूद फोटोग्राफर और सोशल मीडिया के लिए विराट कोहली ने मुस्कुराते हुए तस्वीर खिंचवाई लेकिन उनके चेहरे पर इस हार की उदासी भी नजर आती है। सोशल मीडिया से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसमें विराट और अनुष्का को भारतीय स्टार प्लेयर के 36वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए देखा गया।

विराट के लिए यह साल रहा निराशा से भरा

भारत का 2024 T20 विश्व कप खिताब जीतने के बावजूद फॉर्म और व्यक्तिगत उपलब्धियां के लिहाज से कोहली के लिए यह साल बहुत अच्छा नहीं रहा। प्रतिष्ठित बल्लेबाज ने रन बनाने के लिए संघर्ष तो किया चाहे वह किसी भी प्रारूप में खेले हो यहां तक की t20 विश्व कप में भी कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के एकमात्र फाइनल को छोड़कर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष किया था, लेकिन वह उपलब्धि हासिल नहीं हो पाई। इसके साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न टेस्ट सीरीज में कोहली कुल मिलाकर 100 रन का आंकड़ा भी पर नहीं कर पाए। दरअसल जब एक खिलाड़ी किसी कारणवश अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पता है, तब उसकी टीम के द्वारा उस पर कई सवाल उठाते हैं, ठीक उसी प्रकार विराट कोहली पर भी कई सवाल उठे हैं। विराट पहले ही T20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन कई लोग ऐसा भी सोच रहे हैं कि क्भारत की टेस्ट टीम में उनके दिन भी गिने-चुने रह गए और इसलिए वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं|