Five including husband, wife and daughter died due to canter falling into a ditch in Yol

योल में खाई में कैंटर गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत पांच की मौत

Five including husband, wife and daughter died due to canter falling into a ditch in Yol

Five including husband, wife and daughter died due to canter falling into a ditch in Yol

धर्मशाल:कास खंड धर्मशाला के तहत योल के साथ लगते उथड़ाग्रां में अनियंत्रित होकर एक कैंटर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस हादसे में पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों ने मौके पर, जबकि एक गंभीर घायल ने टांडा अस्पताल में दम तोड़। हादसे में पांच लोग जख्मी हुए हैं। एएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कैंटर में सवार लोग शाम करीब 4:30 बजे खेतों से गेहूं की कटाई कर फसल घर ला रहे थे, तभी फसल से लदा कैंटर अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। कैंटर में चालक और बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। मृतकों में सीता देवी (39) पत्नी सुनील कांत, सुनील कांत (43) पुत्र बलदेव, कृष्णा (7) पुत्री सुनील कांत, मिलाप चंद (चालक) पुत्र अशोक कुमार और आरती देवी (45) पत्नी कुशल कुमार शामिल हैं।

हादसे में प्रिया (7) पुत्री लक्ष्मण, अंशु (7) पुत्र सुनील कांत, अभिनव (17) पुत्र सुनील, साक्षी (17) पुत्री गुलशन और अनिल कांत (40) पुत्र बलदेव सिंह घायल हुए हैं। सभी मृतक उथड़ाग्रां के रहने वाले हैं। घायलों का उपचार टांडा अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर योल पुलिस चौकी प्रभारी नारायण सिंह, तहसीलदार गिरीराज ठाकुर मौजूद रहे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दे दिए हैं।