चंडीगढ़ में IAS के घर पर गोलीकांड, जवान बेटे की मौत से मचा हड़कंप

चंडीगढ़ में IAS के घर पर गोलीकांड, जवान बेटे की मौत से मचा हड़कंप

Firing at IAS House in Chandigarh

Firing at IAS House in Chandigarh

Firing at IAS House in Chandigarh:  चंडीगढ़ में एक बड़ी घटना घटी है| शहर के सेक्टर-11 स्थित एक आईएएस के घर पर गोलीकांड हुआ है| जिसमें एक युवक की मौत हो गई है| यह युवक आईएएस का जवान बेटा बताया जाता है| जिसका नाम कार्तिक था और उम्र करीब 27 साल थी| मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक के कनपटी में गोली लगी है| मृतक कार्तिक लॉ की पढ़ाई कर रहा था| फिलहाल, जवान बेटे कार्तिक की मौत से आईएएस के घर पर हड़कंप मचा हुआ है| मातम मनाते परिजनों का बुरा हाल है|

परिजनों का गंभीर आरोप ....

परिजनों ने पंजाब विजिलेंस पर बेटे को मारने का आरोप लगाया है| परिजनों का कहना है कि विजिलेंस टीम घर में छापेमारी करने आई थी, इसी दौरान जब बेटे ने बातचीत की तो विजिलेंस टीम ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी| बरहाल, पूरी घटना क्या थी.... मौके पर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस इसकी जांच कर कर रही है|

घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप चहल सहित अन्य कई अधियकारियों ने मौके का दौरा किया है| इसके साथ ही स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची हुई है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है| मृतक कार्तिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा|

पंजाब के आईएएस संजय पोपली के घर चली गोली... विजिलेंस का नाम ऐसे आया सामने

आपको बतादें कि, जिस आईएएस के घर पर गोली चली है वह पंजाब के आईएएस संजय पोपली का घर है| जी हां वही संजय पोपली जो इन दिनों भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हैं| बतादें कि, आईएएस संजय पोपली को 20 जून की शाम को विजिलेंस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था| संजय पोपली काम के बदले रिश्वत की डिमांड करते थे| वह रिश्वत लेते थे| ताजे मामले में वह सीवरेज के मामले में रिश्वत मांग रहे थे| सीवरेज के करोड़ों के एक प्रोजेक्ट में उनका कमीशन था| बतादें कि,  संजय पोपली पंजाब कैडर 2008 बैच के आईएएस अफसर हैं|

Firing at IAS House in Chandigarh
आईएएस संजय पोपली

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी