EPFO Increased Interest Rate For FY 2022-23: EPFO ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर बढ़ाई, कितना बदलाव हुआ?
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

PF धारकों के लिए खुशखबरी; EPFO ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर बढ़ाई, कितना बदलाव हुआ? यहां देखें

 EPFO Increased Interest Rate For FY 2022-23

EPFO Increased Interest Rate For FY 2022-23

EPFO Increased Interest Rate For FY 2022-23: देश के करोड़ों पीएफ खाता धारकों (PF Account Holders) के लिए खुशखबरी आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। ईपीएफओ ने प्रॉविडेंट फंड यानि PF पर अब 8.15% ब्याज दर तय की है और ब्याज दर में बढ़ोतरी का यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा है। वित्त मंत्रालय के मंजूरी के बाद ही 2022-23 के लिए बढ़ी ब्याज दर PF धारकों के खातों में जमा होने लगेगी।

बैठक में ऐसे फैसले की संभावना थी

बता दें कि ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक कल यानी सोमवार से शुरू हुई थी। इस दौरान संभावना जताई जा रही थी कि ईपीएफओ की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल संभावना सही साबित हुई और ईपीएफओ ने ब्याज दर में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर दी।  

पिछले साल घटा दी थी ब्याज दर

बतादें कि, इससे पहले ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए पीएफ पर ब्याज घटाकर 8.1% निर्धारित कर दी थी। पीएफ पर इस प्रकार की ब्याज दर 1977-78 के बाद से सबसे कम थी, तब पीएफ पर ब्याज दर 8% हुआ करती थी।

यहां देखें किस वर्ष में PF पर कितनी ब्याज दर रही

2022-23 

8.15 प्रतिशत

2021-22 

8.1 प्रतिशत

2020-21 

8.5 प्रतिशत

2019-20 

8.5 प्रतिशत 

2018-19 

8.65 प्रतिशत 

2017-18 

8.55 प्रतिशत

2016-17

8.65 प्रतिशत

2015-16 

8.8 प्रतिशत 

2014-15

8.75 प्रतिशत 

2013-14

8.75 प्रतिशत 

2012-13

8.5 प्रतिशत 

2011-12

8.25 प्रतिशत