Bollywood एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा: हीरोइन का काली कमाई वाला कनेक्शन... पढ़िए सारा किस्सा

Delhi Police on Bollywood Actress Dancer Nora Fatehi

Delhi Police on Bollywood Actress Dancer Nora Fatehi

Delhi Police on Bollywood Actress Dancer Nora Fatehi  : बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा कसता नजर आ रहा है| दरअसल, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा नोरा फतेही से काफी देर तक पूछताक्ष की गई है| बतादें कि, नोरा फतेही से यह पूछताक्ष करोड़ों की काली कमाई करने वाले शातिर सुकेश चंद्रशेखर से संबंध रखने को लेकर हुई है| सुकेश चंद्रशेखर इस समय दिल्ली में जेल में बंद है|

Bollywood Actress Dancer Nora Fatehi
Bollywood Actress Dancer Nora Fatehi 

नोरा फतेही पर सवालों की बौछार

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पूछताक्ष में बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर नोरा फतेही पर सवालों की बौछार कर दी| नोरा फतेही से 50 से ज्यादा सवाल पूछे गए| पूछे गए सवालों में उनसे पूछा गया- सुकेश चंद्रशेखर से आपकी कैसे मुलाकात हुई, उससे आपको क्या-क्या गिफ्ट मिले, गिफ्ट किस प्रकार दिए जाते थे, बात कैसे होती थी, जैकलीन फर्नांडीज से संबंध के बारे में बताएं... बतादें कि, ऐसे तमाम सवालों की लिस्ट नोरा फतेही के सामने रख दी गई थी|

जानकारी के मुताबिक, नोरा फतेही ने पूछताक्ष में सहयोग किया| जैकलीन फर्नांडीज को लेकर नोरा फतेही ने कहा कि उनका जैकलीन फर्नांडीज से कोई संबंध नहीं है| उनकी और जैकलीन फर्नांडीज की सुकेश चंद्रशेखर की अलग-अलग बात होती थी|

नोरा फतेही ने बताया कि उनसे सबसे पहले एक फंक्शन के लिए बात की गई और फिर अक्सर उन्हें फोन किया जाने लगा| इसके बाद उन्हें एक बीएमडब्ल्यू और अन्य गिफ्ट दिए गए| नोरा फतेही का कहना था कि वह सुकेश चंद्रशेखर की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में नहीं जानती थीं| नोरा फतेही ने यह भी जानकारी दी कि सुकेश चंद्रशेखर की उनसे बहुत कम बातचीत हुई| उनके प्रबंधक और चचेरे भाई सुकेश चंद्रशेखर के साथ अधिकतर बातचीत करते थे|

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सबसे बुरी फंसी

बतादें कि, शातिर सुकेश चंद्रशेखर से संबंध मामले में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सबसे ज्यादा बुरी तरह से फंस गईं हैं| जैकलीन फर्नांडिस से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार पूछताछ कर रही है| हाल ही में ईडी ने जैकलीन की करीब 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली थी और उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था|

दरअसल, कहा जा रहा है कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने अपनी काली कमाई का काफी सारा पैसा जैकलीन फर्नांडिस पर खर्चा किया है| यहां तक की जैकलीन फर्नांडिस को पैसा दिया भी है| बस यही कारण है कि ED की नजर जैकलीन फर्नांडिस से हट नहीं रही है| सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस की कई निजी तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं|

Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez
Jacqueline Fernandez Relation With Sukesh Chandrashekhar