एलन मस्क की SpaceX ने फिर किया कमाल, 6 घंटे के अंदर 46 स्टारलिंक सैटेलाइट की लॉन्च
BREAKING
मोबाइल गेम खेलते समय फट गई दिमाग की नस; 22 साल के युवक का ब्लड प्रेशर अचानक 300 पार हुआ, इंटरनल ब्लीडिंग से मौत पंजाब में PPS अफसरों का प्रमोशन; DSP बिक्रमजीत सिंह बराड़ समेत ये अफसर SP प्रमोट, शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए फैसला पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; सीधे जज की ईमेल आईडी पर भेजा मैसेज, पुलिस-बम स्क्वायड के सर्च ऑपरेशन में कुछ भी नहीं मिला 'ठाकुर हूं मैं, बक** मत करना, ऐसी की तैसी कर दूंगी...' बैंक में महिला कर्मचारी ने खोया आपा, कस्‍टमर से भिड़ंत का वीडियो वायरल पंजाब में लॉं कॉलेज में लड़की की हत्या; युवक ने क्लासरूम में गोली मारी, फिर खुद भी कर लिया सुसाइड, वारदात से फैली सनसनी

एलन मस्क की SpaceX ने फिर किया कमाल, 6 घंटे के अंदर 46 स्टारलिंक सैटेलाइट की लॉन्च

Starlink Internet Satellites Launch

Starlink Internet Satellites Launch

नई दिल्ली। Starlink Internet Satellites Launch: एलन मस्क की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने सोमवार को पृथ्वी की निचली कक्षा में 46 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों के दोहरे प्रक्षेपण में सफलता हासिल की है। ये सभी केवल छह घंटे के भीतर छोड़े गए थे।

सेटेलाइट को स्पेस लांच कांप्लेक्स 40 (एसएलसी-40) से पुन: प्रयोग में आने वाले दो चरण वाले फाल्कन-9 राकेट से लांच किया गया। 23 उपग्रहों का पहला सेट भारतीय समय के अनुसार सोमवार सुबह 4:35 बजे रवाना हुआ।

कंपनी ने कहा कि यह इस मिशन का सपोर्ट करने वाले राकेट की 11वीं उड़ान थी। इसने पहले क्रू-5, जीपीएस 3 स्पेस व्हीकल 6, इनमारसैट आई6-एफ2, सीआरएस-28, इंटेलसैट जी-37, एनजी-20 प्रक्षेपित किए जा चुके हैं।

उड़ान भरने के लगभग 8.5 मिनट बाद फाल्कन-9 का पहला चरण पृथ्वी पर वापस आया। सेटेलाइट के प्रक्षेपण के एक घंटे बाद स्पेसएक्स ने एक ट्वीट में कहा कि 23 स्टारलिंक उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण की पुष्टि हो गई है। 23 स्टारलिंक उपग्रहों के दूसरे सेट का प्रक्षेपण सुबह 9:39 बजे हुआ। पिछले हफ्ते स्पेसएक्स ने 23 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों को प्रक्षेपित किया था।

यह पढ़ें:

भ्रष्टाचार-मर्डर के आरोप में 11 साल जेल में रहे, अब पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति बने आसिफ अली जरदारी

मालदीव से भंग हुआ भारतीय पर्यटकों का मोह! 33 फीसदी ने मोड़ा मुंह, मुइज्जू को 'दोस्त' चीन का सहारा

नॉर्वे के समंदर में हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग, 6 लोग थे सवार, सभी अस्पताल में भर्ती