दुनिया के सबसे अमीर शख्स के ट्वीट से हड़कंप: एलन मस्क ने अचानक मरने की बात कही, कहा- 'अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो...'

दुनिया के सबसे अमीर शख्स के ट्वीट से हड़कंप: एलन मस्क ने अचानक मरने की बात कही, कहा- 'अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो...'

Elon Musk said If I die under mysterious circumstances

Elon Musk said If I die under mysterious circumstances

Elon Musk Tweet about Death : दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने के कारण एलन मस्क (Elon Musk) पहले से ही सुर्खियों में रहते हैं लेकिन इसके साथ ही उनकी बातें उन्हें और ज्यादा सुर्खियों में ले आती हैं| दरअसल, एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं और यहीं उनके द्वारा कुछ ऐसी बयानबाजी की जाती है जो कि उन्हें चर्चा का विषय बना देती है| बरहाल, इस कड़ी में एलन मस्क के एक ट्वीट ने दुनियाभर में हलचल पैदा कर दी है| एलन मस्क ने इस ट्वीट में जो कहा है उस बात ने दुनियाभर के लोगों को हैरत में डाल दिया है| लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एलन मस्क अचानक से इस प्रकार की बात क्यों कर रहे हैं?

अचानक मरने की बात कही....

दरअसल, दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के ट्विटर हैंडल पर सोमवार सुबह एक ट्वीट दिखा, जिसमें लिखा था- 'अगर मैं संदिग्ध हालातों में मर जाऊं तो...'| फिलहाल, Elon Musk ने अचानक ऐसा ट्वीट (Tweet about Death) क्यों किया, उन्होंने अचानक अपनी मौत का जिक्र क्यों किया? इस बारे में लोग सीधे तौर पर कुछ नहीं समझ पा रहे हैं| हालांकि, अलग-अलग लोगों ने अपने-अपने हिसाब से ट्वीट को समझते हुए अपनी प्रतिक्रया दी है| अधिकतर लोग समझ रहे हैं कि एलन मस्क मरने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं| जैसा कि उनके ट्वीट से भी लग रहा है| बतादें कि, एलन मस्क के इस ट्वीट को लगातार रीट्वीट किया जा रहा है| अबतक 75 हजार से ज्यादा लोग एलन मस्क के इस ट्वीट को रीट्वीट कर चुके हैं| एलन मस्क के इस ट्वीट पर कमेंट का सिलसिला लगातार चालू है|

Elon Musk said If I die under mysterious circumstances
Elon Musk said If I die under mysterious circumstances

 

लोग क्या कह रहे...

एक यूजर ने लिखा- क्या हुआ एलन मस्क, ऐसा मजाक में भी मत सोचना, अभी तुमको दुनिया की कई समस्याएं सुलझानी हैं.. दुनिया में सुधार लाना है, तुम्हारी इस दुनिया को बहुत जरुरत है... बतादें कि, इस प्रकार के रिएक्शन की भरमार है| वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- तुम इतनी जल्दी नहीं जा सकते... हर कीमत पर तुम्हें बचाएंगे, वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-  'नहीं, तुम नहीं मरोगे। इस यूजर ने अपील की कि एलन को सुरक्षित रखा जाए।' बतादें कि, एलन मस्क के ट्वीट पर अधिकतर लोग इसी प्रकार के रिएक्शन दे रहे हैं| हालांकि, कई इसे मजाक भी बता रहे हैं|

हाल ही में एलन मस्क का यह ट्वीट आया था ...

बतादें कि, Elon Musk ने 44 बिलियन डॉलर यानि 44 अरब डॉलर में Twitter को खरीदा है| हाल ही में एलन मस्क ने ट्वीट करते हुए कहा था कि कमर्शियल और सरकारी यूजर्स (commercial/government users) को ट्विटर (Twitter) के इस्तेमाल के लिए शायद थोड़ा चार्ज देना होगा| कैजुअल यूजर्स के लिए ट्विटर हमेशा मुफ्त रहेगा|