Sonu Sood
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

चुनाव आब्जर्वर ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी की जब्त, देखें क्या दिए निर्देश

Sonu

मोगा। Sonu Sood: पंजाब की 117 सीटों पर हो रहे मतदान को लेकर आयोग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। चुनाव आब्जर्वर ने मोगा में फिल्म अभिनेता सोनू सूद को गांव लंडेके जाते समय रास्ते में रोक दिया। आब्जर्वर ने सोनू की गाड़ी जब्त कर उन्हें दूसरी गाड़ी में घर भेज दिया और उन्हें घर में ही रहने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से बाकी प्रत्याशियों में हड़कंप देखा जा रहा है।

अकाली दल के पोलिंग एजेंट दीदार सिंह ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि सोनू सूद मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम ने सोनू सूद को फॉलो किया और आरोप सही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को लिखा जा रहा है। सोनू पिछले कई दिनों से अपनी बहन के लिए प्रचार कर रहे हैं।

सोनू सूद की निजी गाड़ी को थाना सिटी वन में खड़ा कर दिया गया है। सोनू सूद का कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से गलत है। उन्होंने किसी भी तरह से मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया। मैं तो सिर्फ अपने समर्थकों से रिपोर्ट ले रहे थे।

डिप्टी कमिश्नर हरीश नैयर का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी से तलब की है। इस बारे में प्रशासन का कहना है कि अगर आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि रविवार सुबह से ही सोनू सूद और उनकी बहन मालविका सूद हर बूथ पर मतदाताओं से मिल रहे थे। मालविका मोगा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट भाजपा प्रत्याशी हरजोत कमल से मालविका का सीधा मुकाबला है।