Elante Mall Chandigarh News: चंडीगढ़ के सबसे खूबसूरत मॉल Elante पर शर्मिंदगी के दाग, क्यों बिगाड़ रहा अपनी इमेज?

चंडीगढ़ के सबसे खूबसूरत मॉल पर शर्मिंदगी के दाग: Elante Mall में यह क्या हो रहा? क्यों बिगाड़ रहा अपनी इमेज

Elante Mall Chandigarh News

Elante Mall Chandigarh News

Elante Mall Chandigarh News : भारत के टॉप 10 और उत्तर भारत के टॉप 7 सबसे बड़े मॉल्स में शुमार चंडीगढ़ का Elante Mall इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है| लेकिन इस बार इसके सुर्खियों में होने का कारण इसकी खूबसूरती, इसकी फैसिलिटीज या इसका विशालपन नहीं है| दरअसल, एलांते मॉल (Elante Mall) के अंदर लगातार ऐसे-ऐसे कारनामे हो रहे हैं| जिससे इसकी जमकर फजीहत हो रही है| लोगों के बीच इसकी बनी बनाई गजब की इमेज बिगड़ती जा रही है|

Elante Mall Chandigarh News
Elante Mall Chandigarh News

कैसे बिगड़ रही इमेज?

दरअसल, एलांते मॉल के अंदर बीते कुछ दिनों से लगातार कई खामियां पाई जा रही हैं| कहीं यहां रेस्टोरेंट में खाने के अंदर कॉकरोच निकल आता है तो कहीं किसी के खाने में मरी हुई छिपकली| ध्यान रहे कि, बीते जून से जुलाई के बीच ऐसी दो घटनाएं सामने आई हैं| 14 जून 2022 को एक घटना में कुछ लोग एलांते मॉल में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने आये थे| उनके द्वारा छोले-भटूरे का आर्डर दिया गया| जब छोले-भटूरे आये तो उसमें एक मरी हुई छिपकली मिली|

इसके बाद करीब 30 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ का अनिल कुमार नाम का एक शख्स अपने परिवार को लेकर एलांते मॉल खाना खाने आया था| अनिल कुमार एलांते मॉल में नी हाओ चायनीज फूड पॉइंट पहुंचे और राइस मंचूरियन ऑर्डर किया| इधर, कुछ देर बाद जब राइस मंचूरियन की प्लेट उनके पास पहुंची और उन्होंने खाना शुरू किया तो इसी बीच एक मरा हुआ कॉकरोच उन्हें खाने में दिखाई दिया|

कुछ ऐसे कारनामे भी कर रहा एलांते

वहीं, इसके आलावा एलांते द्वारा मॉल के अंदर की भी तस्वीर से छेड़छाड़ की जा रही है| अभी हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस (Chandigarh Estate Office) द्वारा बिल्डिंग वायलेशन को लेकर Elante Mall पर बड़ी करवाई की गई है| चंडीगढ़ प्रशासन के एस्टेट ऑफिस द्वारा मॉल मैनेजमेंट को नोटिस जारी करते हुए अल्टीमेटम जारी किया गया है और साथ ही जुर्माना भी ठोका है|

एलांते मॉल अपनी इस प्रसिद्धि को खोने से बचे, जानिए किस प्रकार लोकप्रिय है एलांते मॉल

एलांते मॉल (Elante Mall) की लोकप्रियता काफी ज्यादा है| यह जिस प्रकार से बना है लोग देखते के देखते रह जाते हैं|  जहां चंडीगढ़ के लोग ज्यादा से ज्यादा एलांते मॉल पहुंचते हैं तो वहीं चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला और मोहाली से भी लोग खूब एलांते मॉल आते हैं| यही नहीं हरियाणा और पंजाब की अलग-अलग जगहों से खासतौर पर आकर कई लोग एलांते मॉल देखते हैं| वहीं जो चंडीगढ़ घूमने आता है वो तो एलांते मॉल जरूर देखने जाता है| इसके अलावा हिमाचल सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग एलांते मॉल के बारे में परिचित हैं और चंडीगढ़ आने पर वह एलांते मॉल जाना पसंद करते हैं| फोटो क्लिक करने के लिए एलांते मॉल को एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जा सकता है|

Elante Mall Chandigarh

2013 में खुला एलांते मॉल, बदल गया है नाम

बतादेंकि, एलांते मॉल चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित है| साल 2013 में खुला यह एलांते मॉल 20 एकड़ में फैला हुआ है| ध्यान रहे कि, चंडीगढ़ (Chandigarh) की चर्चित चीजों में शुमार एलांते मॉल (Elante Mall) का नाम बदल दिया गया है| इसे अब नए नाम से जाना जा रहा है| हालांकि, नाम में इस तरह से बदलाव नहीं किया गया है कि जिससे कन्फ्यूजन हो| एलांते मॉल (Elante Mall) का नया नाम 'नेक्सस एलांते' (Elante Mall Now Nexus Elante) है|

दो बार बिका एलांते मॉल

बतादें कि, सितंबर 2015 में मुंबई स्थित कार्निवल ग्रुप ने एलांते मॉल (Elante Mall) को 1,785 करोड़ रुपये (274 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक) की कीमत पर खरीदा था| यह सौदा काफी बड़ा सौदा माना गया था| वहीं बाद में फिर 28 जुलाई 2017 को अमेरिका स्थित वैश्विक निवेश फर्म द ब्लैकस्टोन ग्रुप की सहायक कंपनी नेक्सस मॉल्स ने एलांते मॉल को खरीद लिया| हालांकि, नेक्सस मॉल्स ने एलांते मॉल को कितने में खरीदा इसकी जानकारी नहीं दी गई|