ED action in money laundering case
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई, कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के ठिकानों पर रेड

ED action in money laundering case

ED action in money laundering case

ED action in money laundering case- इंदौर। ईडी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के ठिकानों पर रेड की है। ईडी की टीम इंदौर के चंदन नगर स्थित कांग्रेस नेता के आवास पर छापेमारी कर रही है।  

इंदौर के साथ-साथ मुंबई के ईडी अधिकारी भी इस कार्रवाई में शामिल है। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी हैं।

बताया जा रहा है कि ईडी के अधिकारी सोमवार दोपहर से कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री के निवास पर मौजूद हैं। इससे पहले ईडी ने गोलू अग्निहोत्री को  क्रिकेट और टेनिस सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 दिसंबर को इंदौर, उज्जैन और लुधियाना में कार्रवाई की थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने जांच शुरू की है।

इस मामले में आरोपी पीयूष चोपड़ा और उसके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड हासिल कर अवैध सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। गोलू अग्निहोत्री इंदौर के कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।