हरियाणा में बड़ी वारदात: यहां दिनदहाड़े DSP का मर्डर, खनन माफिया ने बेरहमी से मार डाला

हरियाणा में बड़ी वारदात: यहां दिनदहाड़े DSP का मर्डर, खनन माफिया ने बेरहमी से मार डाला

DSP Murder in Haryana

DSP Murder in Haryana

DSP Murder in Haryana : हरियाणा से इस वक्त एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है| बताया जा रहा है कि, प्रदेश के नूंह जिले में एक DSP की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है| मारे गए DSP की पहचान सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है| बताया जाता है कि, सुरेंद्र सिंह नूंह के तावडू में DSP के पद पर तैनात थे| फिलहाल, हरियाणा पुलिस के एक DSP की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है| वहीं इस वारदात से प्रदेश (खासतौर से इलाके के लोगों में) के लोगों में भी सनसनी फैल गई है|

अवैध खनन रोकने गए थे DSP सुरेंद्र सिंह ....

मिली जानकारी के अनुसार, DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या उन्हें डंपर से कुचलकर की गई| DSP सुरेंद्र सिंह अवैध खनन रोकने पहुंचे थे| इसी बीच खनन माफिया ने उनपर हमला कर दिया| खनन माफिया ने उनपर डम्पर चढ़ा दिया| जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई| सुरेंद्र सिंह के बारे में जानकारी मिल रही है कि उन्हें इसी साल रिटायर होना था| फिलहाल, इस वारदात के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस टीम पहुंची हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|