Dr. B.R. Ambedkar Jayanti celebrated in Himachal
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई,प्रदेश भर में हुए कार्यक्रम

Dr. B.R. Ambedkar Jayanti celebrated in Mandi

Dr B.R. Ambedkar Jayanti celebrated in Himachal

 ​​​​​​Mandi:मंडी शहर के रविनगर में भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की नई मूर्ति का लोकार्पण भी किया गया। इस दौरान गुरु रविदास पंचायत कमेटी के प्रधान इंद्र राज इंदु ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रवि नगर में भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है और आज बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया गया।

उन्होंने बताया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाषण, संगोष्ठी और आपसी विचार विमर्श प्रतियोगिताएं भी आयोजित करवाई जा रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित महू में हुआ था, जिसका नाम आज बदल कर डा. अंबेडकर नगर रख दिया गया था। डा. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। उनकी जाति को अछूत जाति माना जाता था। इसलिए उनका बचपन बहुत ही मुश्किलों में व्यतीत हुआ था। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब आजाद भारत के पहले कानून मंत्री रहे हैं और गरीबों के मसीहा के रूप में डॉ. भीमराव अंबेडकर को जाना जाता है।

यह भी पढ़े:

https://www.arthparkash.com/temple-caught-fire-in-kinnaur

https://www.arthparkash.com/shimla-municipal-corporation-is-one-of-the-oldest-municipalities-of-india