ओटीटी पर रिलीज हुई डंकी, इस प्लैटफॉर्म पर देखें शाहरुख खान की इमोशनल ड्रामा फिल्म
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

ओटीटी पर रिलीज हुई डंकी, इस प्लैटफॉर्म पर देखें शाहरुख खान की इमोशनल ड्रामा फिल्म

Dunki OTT release

Dunki OTT release

Dunki OTT release: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. वहीं थिएट्रिकल रिलीज के बाद फैंस इस फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं वैलेंटाइन डे के मौके पर शाहरुख ने फैंस को सरप्राइज देने की बात कही थी और फाइनली किंग खान ने फैंस को खुश कर दिया है. दरअसल 'डंकी' ओटीटी पर रिलीज हो गई है. चलिए जानते हैं शाहरुख खान की इस फिल्म को ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. 

ओटीटी पर आ गई शाहरुख खान की डंकी

फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से ये चर्चा थी कि आखिर कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास इस फिल्म की राइट्स है. इस बात का खुलासा करते हुए आखिरकार राजकुमार हिरानी की डंकी ओटीटी पर आ ही गई. जी हां, इस फिल्म के राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे हैं.  

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की घोषणा की है. अब आप इस फिल्म को घर बैठे-बैठे आराम से नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं. 

डंकी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

डंकी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने  29.2 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुल 212.42 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. बता दें कि शाहरुख की ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

कहानी

डंकी में शाहरुख के हार्डी नाम के एक लड़के का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल में हैं. फिल्म की कहानी 4 दोस्तों की है, जो अपने सपने पूरे करने के लिए गैर कानूनी तरीके से दूसरे देश में जाने की कोशिश करते हैं. लेकिन ये सफर उम्मीद से कहीं ज्यादा खतरनाक हो जाता है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है. 

यह पढ़ें:

आदित्य नारायण ने गुस्से में क्यों फेंका था फैन का मोबाइल फोन? इवेंट मैनेजर ने बता दिया

माहिरा खान शादी के 4 महीने बाद दूसरी बार बनेंगी मां? शाहरुख खान की एक्ट्रेस को पहले पति से है 15 साल का बेटा

कार्तिक आर्यन का जबरा फैन, 1100 KM साइकिल चलाकर मुंबई मिलने पहुंचा, देखें वीडियो