Domestic LPG Cylinder in Rs 750: इस रक्षाबंधन पर मिलेगा केवल ₹750 में घरेलू LPG सिलेंडर, जानिए कैसे

LPG Latest Price: इस रक्षाबंधन पर मिलेगा केवल ₹750 में घरेलू LPG सिलेंडर, जानिए कैसे

Domestic LPG Cylinder in Rs 750: इस रक्षाबंधन पर मिलेगा केवल ₹750 में घरेलू LPG सिलेंडर

LPG Latest Price: इस रक्षाबंधन पर मिलेगा केवल ₹750 में घरेलू LPG सिलेंडर, जानिए कैसे

LPG Latest Price: रक्षाबंधन के डेट को लेकर भले ही कन्फ्यूजन हों, लेकिन घरेलू एलपीजी सिलेंडर आपको ₹750 में भी मिलेगा, इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है। बता दें  घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 6 जुलाई को बदले थे और एक अगस्त को केवल कॉमर्शियल सिलेंडर ही सस्ते हुए थे। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

 अब बात करते हैं उस सिलेंडर की जिसकी दिल्ली में कीमत 750 रुपये तो लखनऊ में 777 और जयपुर  में  753 रुपये का है। पटना  में  817 रुपये का तो इंदौर 770 रुपये का मिल रहा है। दरअसल हम बात कर रहे हैं कंपोजिट सिलेंडर की। इसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। 

LPG Latest Price: आइए देखें प्रमुख शहरों 10 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट...

शहर    रेट रुपये में

  • दिल्ली    750
  • मुंबई    750
  • कोलकाता    765
  • चेन्नई    761
  • लखनऊ    777
  • जयपुर    753
  • पटना    817
  • इंदौर    770
  • अहमदाबाद    755
  • पुणे    752
  • गोरखपुर    794
  • भोपाल    755
  • आगरा    761
  • रांची    798

स्रोत: आईओसी

LPG Latest Price: सात किलो कम होगा वजन

करीब 6 दशक की यात्रा के बाद घरेलू सिलेंडर में गैस कंपनिया बदलाव करने जा रही हैं। बाजार में आने वाला कंपोजिट सिलेंडर लोहे के सिलेंडर के मुकाबले 7 किलो हल्का है। इसमें थ्री-लेयर होंगे। बता दें अभी इस्तेमाल होने वाला खाली सिलेंडर 17 किलो का होता है और गैस भरने पर यह 31 किलो से थोड़ा अधिक पड़ता है। अब 10 किलो के कंपोजिट सिलेंडर में 10 किलो ही गैस होगी। 

LPG Latest Price: 14.2 किलो वाले सिलेंडर के रेट रुपये में (राउंड फिगर में)

  •     लेह     1299
  • आईजोल      1205
  • श्रीनगर      1169
  • पटना      1142.5
  • कन्या कुमारी     1137
  • अंडमान       1129
  • रांची      1110.5
  • शिमला       1097.5
  • डिब्रूगढ़       1095
  • लखनऊ       1090.5
  • उदयपुर       1084.5
  • इंदौर        1081
  • कोलकाता      1079
  • देहरादून      1072
  • चेन्नई     1068.5
  • आगरा        1065.5
  • चंडीगढ़       1062.5
  • विशाखापट्टनम        1061
  • अहमदाबाद       1060
  • भोपाल       1058.5
  • जयपुर      1056.5
  • बेंगलुरू       1055.5
  • दिल्ली        1053
  • मुंबई      1052.5