“महंगाई के बीच घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़े, जाने - 14.2 किलो वाला गैस सिलिंडर कितने में मिलेगा

“महंगाई के बीच घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़े, जाने - 14.2 किलो वाला गैस सिलिंडर कितने में मिलेगा

Domestic LPG cylinder prices hiked amidst inflation

Domestic LPG cylinder prices hiked amidst inflation

प्रयागराज। Domestic LPG cylinder prices hiked amidst inflation, बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका देते हुए घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की दी गई है। बीते तीन महीनों में घरेलू गैस के दाम दूसरी बार बढ़े हैं, जिससे आम परिवारों के मासिक बजट पर दबाव बढ़ गया है।

नई दरों के लागू होने के बाद अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलिंडर की कीमत 995 रुपये हो गई है, जबकि पांच किलो वाले नीले सिलिंडर की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी होने से अब यह 862 रुपये में हो गया है। इस मूल्य वृद्धि के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और ईंधन की बढ़ती कीमतों को मुख्य कारण माना जा रहा है।

महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी पड़ेगी। इससे पहले घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत 966 रुपये थी। इस बढ़ोतरी के बाद रसोई का मासिक खर्च बढ़ने की आशंका है। खासकर उन परिवारों के लिए जो पहले से बढ़ती महंगाई का सामना कर रहे हैं। खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि के बीच गैस सिलिंडर के दाम बढ़ना आम लोगों के लिए बढ़ी परेशानी है।

आल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फडरेशन प्रयागराज मंडल के महामंत्री मोहित मिश्र का कहना है कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से निश्चित तौर पर लोगों के जेब पर बोझ पड़ेगा। इस समय घरेलू सिलिंडर 995, नीला वाला पांच किलोग्राम का सिलिंडर 862 व कमर्शियल गैस सिलिंडर 3279.50 रुपये में है।