Dispute between Haryana Roadways bus and toll employees: हरियाणा रोडवेज बस और टोल कर्मचारियों में विवाद: रामायण टोल प्लाजा पर एक घंटे जाम, पुलिस ने संभाला
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

हरियाणा रोडवेज बस और टोल कर्मचारियों में विवाद: रामायण टोल प्लाजा पर एक घंटे जाम, पुलिस ने संभाला

undefined

Dispute between Haryana Roadways bus and toll employees:

Dispute between Haryana Roadways bus and toll employees:  दिल्ली-सिरसा नेशनल हाईवे पर स्थित रामायण टोल प्लाजा पर गुरुवार सुबह हरियाणा रोडवेज बस और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि रोडवेज कर्मियों ने विरोध में बसों को सभी लेन में खड़ा कर दिया, जिससे टोल प्लाजा करीब एक घंटे तक पूरी तरह जाम रहा। इस दौरान यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर डीएसपी सिद्धार्थ बिश्नोई और सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

रोडवेज बस चालक महेंद्र ने आरोप लगाया है कि टोल कर्मचारियों ने उनकी बस रुकवाकर मारपीट की और बस के शीशे तोड़ दिए। दूसरी ओर, टोल प्रबंधन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि गलती पूरी तरह रोडवेज कर्मियों की थी। उनके अनुसार, रोडवेज कर्मचारियों ने बंद लेन में जबरन बस घुसाने की कोशिश की और रोकने पर टोल कर्मचारियों से हाथापाई की।

सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी पाए जाने वाले पक्ष के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों का संचालन दोबारा शुरू हो सका।

जानकारी के मुताबिक, यह रोडवेज बस गुरुवार सुबह 7:20 बजे दिल्ली से सिरसा के लिए रवाना हुई थी। यह घटना बस के रामायण टोल प्लाजा पर करीब 11:00 बजे पहुंचने के बाद हुई।

इस घटना पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोनू मोर ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए टोल कर्मचारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों पर हमला करना अत्यंत निंदनीय है, और इसी के विरोध में बसों को रोककर जाम लगाया गया था। सोनू मोर ने यह भी जोड़ा कि टोल प्लाजा का उद्देश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है, लेकिन यहां आए दिन आम जनता और कर्मचारियों के बीच झगड़े की घटनाएं सामने आ रही हैं।